{"_id":"68a23095657cf8ef930c566d","slug":"local-people-and-army-delivered-relief-material-kathua-news-c-201-1-knt1008-123121-2025-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: स्थानीय लोगों व सेना ने पहुंचाई राहत सामग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: स्थानीय लोगों व सेना ने पहुंचाई राहत सामग्री
Mon, 18 Aug 2025 01:12 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Mon, 18 Aug 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
कठुआ। बादल फटने से जुथाना के जोड़ इलाके में भारी तबाही के बीच सेना ने राहत कार्य शुरू कर दिया है। रविवार को दोपहर बाद सेना पुलिस और एसडीआरएफ के साथ मिलकर पीड़ितों को हरसंभव मदद दे रही है। वायुसेना ने हेलीकॉप्टर से राहत सामग्री को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचाई है। आसपास गांव के स्थानीय लोग भी पानी, बिस्कुट सहित अन्य सामान लेकर पहुंचे हैं।
सेना ने एसडीआरएफ और पुलिस के साथ मिलकर बाढ़ की चपेट में आने से हुए घायलों को एयरलिफ्ट कर आर्मी अस्पताल पठानकोट पहुंचाया। दोपहर बाद जब बाढ़ प्रभावित इलाके में सेना के जवान राहत कार्यों में जुटे हुए थे। इसी बीच वायुसेना के हेलीकॉप्टर पहले प्रभावित इलाके में सेफ लैंडिंग कर स्थिति का जायजा लेने के बाद तुरंत राहत सामग्री लेकर वहां पहुंचे और पीड़ित परिवारों को राहत सामग्री उपलब्ध करवाई। इसके अलावा बड़ी संख्या में आसपास के गांव घाटी, मैरथ, नगरोटा और बुद्धि के स्थानीय लोगो भी बड़ी संख्या में राहत सामग्री पानी की बोतल, बिस्कुट और अन्य सामान के साथ पीड़ितों को मदद करने के लिए आगे आ रहे हैं। शाम तक सेना, एसडीआरएफ, सीआरपीएफ और स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर राहत कार्यों में जुटी हुई थी। उधर प्रभावितों को नजदीक की सरकारी इमारतों में शरण दी गई है।
पीने के लिए पानी की ज्यादा समस्या
रात को आई आपदा के बाद सबसे बड़ी मुश्किल बाढ़ पीड़ितों को साफ पेयजल की मुश्किल आ रही है। बाढ़ से प्राकृतिक पानी के स्रोत या तो तबाह हो गए है या मिट्टी के पानी से गंदे हो गए है। जिससे लोगों को पीने की पानी की सबसे ज्यादा किल्लत आ रही है। इसके अलावा इलाके में 20 से 25 घर थे जो बाढ़ से क्षतिग्रस्त हो चुके है। जिसके चलते घरों में रखा सामान जिसमें बिस्तर आधि पूरी तरह से खराब हो चुके है।