फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   live telecast

Kathua News: परीक्षा पे चर्चा के लाइव प्रसारण में पीएम से रूबरू हुए विद्यार्थी

Tue, 30 Jan 2024 04:41 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Tue, 30 Jan 2024 04:41 AM IST
विज्ञापन
live telecast
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कठुआ। वार्षिक परीक्षा से पूर्व विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करने के लिए जिला भर के विभिन्न स्कूलों में परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया गया। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विद्यार्थियों के साथ संवाद करते हुए उन्हें आगामी परीक्षा की तैयारियों के बारे में आवश्यक टिप्स दिए। जिसे सुनने के लिए स्कूलों से विद्यार्थी उमड़े।

माडल बॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल में इसको लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर जिले के मुख्य शिक्षा अधिकारी किशोर कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। जिन्होंने स्कूल के 9वीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं विद्यार्थियों के कार्यक्रम का प्रसारण देखा। इस मौके पर स्कूल स्टाफ के सदस्य भी मौजूद रहे। मुख्य शिक्षा अधिकारी ने बताया कि वार्षिक रूप से होने वाले इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री देश भर के विद्यार्थियों से जुड़कर उन्हें तवानमुक्त होकर परीक्षा में कैसे शामिल होना है इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को समसामयिक विषयों के बारे में जानकारी दी है। लिहाजा यह सत्र विद्यार्थी वर्ग के लिए काफी शानदार रहा है।
विज्ञापन


उन्होने बताया कि वर्ष 2018 से शुरू हुए परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का हर साल इसी तरह से आयोजन किया जाता है। जिसमें प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी देश भर के छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के साथ बातचीत करते हैं। जिसमें वह तनाव मुक्त रहकर परीक्षा में शामिल होने के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी देते है। इस कार्यक्रम का लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए होने वाला प्रसारण विद्यार्थियों को दिखाने के लिए जिले भर के स्कूलों में व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा पे चर्चा में प्रधानमंत्री ने दिए विद्यार्थियों को तनाव मुक्त परीक्षा के टिप्स

नगरी। वार्षिक परीक्षा से पूर्व विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के साथ उनका मार्गदर्शन करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम परीक्षा पे चर्चा 2024 का लाइव प्रसारण विद्यार्थियों को दिखाने के लिए हायर सेकेंडरी स्कूल कीड़ियां में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य संजीव वैद्य की अगुवाई में होने वाले इस कार्यक्रम के लिए स्कूल की दो लैब में इसकी व्यवस्था की गई। इस दौरान आगाज लैब में 8वीं, 9वीं और 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने और आईसीटी लैब में 11वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना। कार्यक्रम के संबंध में प्रधानाचार्य ने बताया कि इस कार्यक्रम में 8वीं से लेकर 12वीं तक 210 विद्यार्थियों ने शामिल होकर प्रधानमंत्री का संबोधन सुना है। इस मौके पर स्कूल स्टाफ के सदस्यों के अलावा डाइट बसोहली के सीनियर केमिस्ट्री लेक्चरर विकास मालपोत्रा और श्री राजिंदर शर्मा मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed