फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   leopard Attack in Cattles in Bani Sub Division

Kathua News: रामकोट में तेंदुए के हमले बढ़े, तीन भेड़ों व दो पालतू कुत्तों को बनाया निशाना

विज्ञापन
leopard Attack in Cattles in Bani Sub Division
रामकोट में तेंदुए के आतंक के बाद लगाया गया पिंजरा
रेंज अधिकारी संजीव वोगीया के नेतृत्व में टीम ने तेंदुए को पकड़ने के लिए वीरवार को पंचायत काह में पिंजरा स्थापित किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी,
रामकोट। तहसील के विभिन्न इलाकों में तेंदुए का खौफ दिन-प्रतिदिन बढ़ रहा है। बुधवार रात्रि रामकोट में तेंदुए ने तीन भेड़ों और दो पालतू कुत्तों पर हमला कर उन्हें अपना शिकार बनाया। ग्रामीणों ने वन्य जीव विभाग से तेंदुए को पकड़ने और नुकसान का मुआवजा देने की मांग की है।
बता दें कि तेंदुए के हमले से पशुपालकों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। तेंदुए ने बुधवार की रात पंचायत काह के विपिन कुमार की एक भेड़, इसी पंचायत के श्यामलाल की भेड़, पंचायत कुनू निवासी अजीत सिंह की पशुशाला में बंधी एक भेड़ और पंचायत काह के सनोती इलाके में मक्खन लाल और कछेड़ के सागर सिंह के पालतू कुत्तों को मौत के घाट उतार दिया। वहीं, अपर रजवालता निवासी पशुपालक दीवान चंद ने वन्य जीव विभाग के कंट्रोल रूम नगरोटा गुजरु में एक सप्ताह पूर्व रेंज अधिकारी को तेंदुआ द्वारा दो भेड़ों को मारने की सूचना दी थी और मुआवजे की मांग की थी।
विज्ञापन

तेंदुए के दिन-ब-दिन बढ़ते हमलों से पशुपालकों में दहशत का माहौल है। बता दें कि इससे पहले स्थानीय रामकोट निवासियों ने रामकोट के वार्ड आठ कोड़ीथीयाल में स्थानीय लोगों ने तेंदुआ दिखने की सूचना वन्य जीव विभाग को दी थी। इस पर कार्रवाई करते हुए विभाग ने वहां पिंजरा लगाया था, लेकिन तेंदुआ काबू में नहीं आया। वन्य जीव विभाग के नगरोटा गुजरु कंट्रोल रूम के अंतर्गत आते इलाके गढ़ मोड़ा रजुआ में भी कुछ दिन पहले कुलदीप कुमार के पालतू कुत्ते को भी तेंदुआ अपना शिकार बनाया था। उनकी एक भेड़ को भी तेंदुए ने निवाला बना लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

10 दिन पूर्व गढ़ मोड़ा लाह के बशीर अहमद ने बताया था कि तेंदुए ने उनकी पशुशाला में बंधी भेड़ को मार डाला था। वहीं तेंदुए के बढ़ते हमलों को देखते हुए वन्य जीव विभाग के जिला अधिकारी जहैव चौधरी के निर्देशों पर रेंज अधिकारी संजीव वोगीया के नेतृत्व में टीम ने तेंदुए को पकड़ने के लिए वीरवार को पंचायत काह में पिंजरा स्थापित किया। विभाग के कर्मचारी रत्नचंद ने पशुपालकों को तेंदुए के हमले से बचने के लिए जरूरी एहतियात बरतने को कहा है। वहीं लोगों को पटाखे वितरित किए गए ताकि हमला करने की सूरत में वे तेंदुए को भगा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed