{"_id":"62b74366abaa461763438366","slug":"langar-service-started-for-amarnath-pilgrims-kathua-news-jmu2626700174","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरनाथ यात्रियों के लिए लंगर सेवा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरनाथ यात्रियों के लिए लंगर सेवा शुरू
विज्ञापन
मेला मोड के पास अमरनाथ यात्रियों के लिए शुरू हुए लगंर में खाना परोसते पूर्व एमएलसी सुभाष गुप्ता।
- फोटो : KATHUA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हीरानगर। अमरनाथ यात्रियों के लिए हाईवे के किनारे लंगर सेवा की शुरुआत शनिवार को हो गई। उपमंडल में पहले लंगर का शुभारंभ मेला मोड़ के नजदीक मंदिर में हुआ। जिसका उद्घाटन कांग्रेस के पूर्व एमएलसी सुभाष गुप्ता ने किया। लंगर में यात्रियों के लिए चाय, नाश्ते, दोपहर और रात के खाने की व्यवस्था की गई है।
इस मौके पर पूर्व एमएलसी ने कहा अमरनाथ यात्रियों की सेवा में हाईवे पर विभिन्न जगहों पर लंगर की व्यवस्था विभिन्न संस्थाओं द्वारा की जाती है। आम लोगों के सहयोग से यह कार्य पूरे होते हैं। शिव भक्तों की सेवा में लगाए गए इस तरह के लंगर भी शिव की सेवा है। उन्होंने कहा कि इस लंगर में यात्रियों के लिए खानपान की पूरी व्यवस्था की गई है। कोरोना काल की वजह से दो वर्षों से यह यात्रा नहीं हो पाई है। उम्मीद करते हैं कि इस बार बड़ी संख्या में भोले के भक्त अमरनाथ यात्रा करेंगे और हम भी उनकी सेवा के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
मंदिर के महंत इंद्र दास त्यागी ने कहा पूर्व एमएलसी और उनके साथ जुड़े अन्य लोगों के सहयोग से ही यह लंगर चलता है। लंगर 24 घंटे यात्रियों के लिए खुला है कभी भी वह यहां आकर भोजन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि मंदिर के आसपास पुलिस और सीआरपीएफ की ओर से सुरक्षा के इंतजाम भी कड़े किए गए हैं।