फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Landslide caused cracks in the house, took shelter in the neighbor's house

Kathua News: भूस्खलन से घर में दरारें, पड़ोसियों के घर में ली शरण

Thu, 14 Aug 2025 02:03 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Thu, 14 Aug 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Landslide caused cracks in the house, took shelter in the neighbor's house
होटार पंचायत में भूस्खलन की चपेट में आने से घर को हुआ नुकसान। संवाद
बिलावर। होटार पंचायत के वार्ड एक में मंगलवार की शाम को भूस्खलन की चपेट में आने से एक कच्चे घर को दरारें आ गई। भूस्खलन के खतरे को देखते हुए स्थानीय लोगों ने पीड़ित परिवार को अपने घरों में शरण दी। इलाके में पिछले कई दिनों से जारी जोरदार बारिश के कारण पीड़ित सतपाल पुरोहित का घर भूस्खलन की चपेट में आ गया गनीमत यह रही कि समय रहते ही घर के सभी सदस्यों ने स्थानीय लोगों की सहायता से घर में रखा हुआ सारा सामान घर से बाहर निकाल कर अपने पड़ोसियों के घर में रख दिया। पीड़ित सतपाल ने बताया कि उसके घर से सटी पहाड़ी में दरारें आ गई हैं। पीड़ित ने बताया कि उसका घर क्षतिग्रस्त होने से उसे पर मुसीबत का पहाड़ टूट पड़ा है और घर के सभी सदस्यों ने मौजूदा समय में अपने पड़ोसी के घर में शरण ली है। पीड़ित ने बताया कि वह पशुपालन के सहारे अपनी जीविका चलता है और उसकी पशुशाला भी क्षतिग्रस्त हो गई है और उसने अपने मवेशियों को अपने घर से लगभग 100 मीटर की दूरी पर खुले आसमान के नीचे बांधा है। पीड़ित ने सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द उसके नुकसान का आकलन किया जाए और उसे सहायता राशि दी जाए।
विज्ञापन

मामला संज्ञान में आया है जल्द राजस्व विभाग की टीम मौके का निरीक्षण करेगी और पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता दी जाएगी।
सुरेंद्र सिंह तहसीलदार बिलावर

होटार पंचायत में भूस्खलन की चपेट में आने से घर को हुआ नुकसान। संवाद

होटार पंचायत में भूस्खलन की चपेट में आने से घर को हुआ नुकसान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed