फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   labour protest in kathua

हिरासत में मजदूरों की पिटाई पर फूटा गुस्सा

Mon, 22 Feb 2016 01:07 AM IST
कठुआ/अमर उजाला ब्यूरो
कठुआ/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 22 Feb 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
labour protest in kathua
 तीन फरवरी की रात महरोली से सटे एक कारखाने में चोरी के मामले में पुलिस पर मजदूरों ने बर्बरता बरतने का आरोप लगाया है। रविवार को बड़ी संख्या में कारखाने के मजदूरों ने इस मामले में हंगामा करते हुए पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन


रविवार को औद्योगिक इकाई के बाहर प्रदर्शन करते हुए बड़ी संख्या में मजदूरों ने पुलिस पर आरोप लगाया कि पिछले दो सप्ताह से लगातार कारखाने में काम करने वाले मजदूरों को परेशान किया जा रहा है।
विज्ञापन


प्रदर्शन करने वालों में शामिल शीतल कुमार ने कहा कि मामला पूछताछ तक था तो कर्मचारी और श्रमिक भी सहयोग कर रहे थे, लेकिन शनिवार रात दो मजदूरों को पुलिस उठाकर ले गई और थाने में उनकी जमकर पिटाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शक के आधार पर इस तरह उठाकर ले जाना और मारपीट कर जबरन गुनाह कबूल करवाना कानून का उल्लंघन है।

प्रदर्शन में शामिल आनंद शर्मा ने कहा कि बाहरी राज्यों से काम करने के लिए कारखाने में आए मजदूरों के प्रति पुलिस का रवैया तानाशाही से भरा हुआ है। हैरानी इस बात की है कि कारखाना प्रबंधन इस मामले में चुप्पी साधे हुए है। प्रदर्शन कर रहे मजदूरों को लखनपुर थाना प्रभारी ने समझाने का प्रयास किया।

प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि पुलिस कार्रवाई की उच्च अधिकारी जांच करें और थाना प्रभारी के खिलाफ बर्बरता अपनाने के लिए कार्रवाई की जाए। घायल मजदूरों का अस्पताल में इलाज करवाया गया। घायलों में कालूराम और अखिलेश उत्तर प्रदेश के निवासी बताए गए हैं।


कारखाना प्रबंधन ने साफ किया है कि उनकी ओर से चोरी की शिकायत पुलिस को दर्ज करवाई गई थी ऐसे में पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है। उन्होंने कहा कि कारखाने से चौदह लाख की चोरी हुई जो बड़ा मामला है। हालांकि किसी भी कर्मचारी या श्रमिक का वेतन नहीं रोका गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed