फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Kite seller disappointed due to rain, business came to a standstill

बारिश से पतंग विक्रेता निराश, व्यवसाय हुआ ठप

विज्ञापन
Kite seller disappointed due to rain, business came to a standstill
कठुआ। जिला में एक बार फिर शुरू हुई बारिश से जहां आम लोगों का ठंड से राहत नही मिल रही है। वहीं, बारिश के कारण शहर के पतंग विक्रेताओं में भी निराशा है। बसंत पंचमी से मात्र दो दिन पूर्व शुरू हुई बारिश के कारण अब उन्हें इस बात का डर सताने लगा है कि अगर मौसम साफ नही हुआ तो बिक्री न होने से उन्हें बड़ा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा।
विज्ञापन

बारिश के कारण थमे कारोबार पर प्रतिक्रिया देते हुए दुकानदारों का कहना है कि मात्र एक दिन के इस पर्व पर होने वाली पतंगबाजी अगर नही हुई तो उनके द्वारा पतंग के शौकीनों को ध्यान में रखकर लाया गया सारा माल अगले एक साल के लिए स्टोर करना पड़ेगा। एक साल तक स्टोर में रखने के बाद इसमें से आधा से ज्यादा पतंगे कट-फट कर खराब हो जाना तय है। कॉलेज रोड पर पतंग का करोबार करने वाले राहुल बावा की माने हर साल शहर में बसंतपंचमी पर ही पतंगबाजी होती थी लेकिन इस बार कोरोना के कारण स्कूल-कॉलेज के बंद होने से मकर संक्रांति के बाद से पतंगबाजी शुरू हो गई थी। जिसे देखते हुए उन्हें उम्मीद थी कि बसंतपंचमी पर इस बार रिकार्ड तोड़ दुकानदारी होगी। अभी तो थोड़े बहुत ग्राहक दुकान पर आ रहे हैं। अगर शुक्रवार को भी मौसम ऐसा ही बना रहा तो उनकी दुकानदारी प्रभावित होना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed