{"_id":"67f02f94c0b0fbea3d036df4","slug":"kathua-terrorists-seen-again-in-billawar-forest-firing-from-both-sides-2025-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua : बिलावर के जंगल में फिर दिखे आतंकी... दोनों तरफ से गोलीबारी, घेराबंदी के बाद अतिरिक्त सुरक्षाबल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua : बिलावर के जंगल में फिर दिखे आतंकी... दोनों तरफ से गोलीबारी, घेराबंदी के बाद अतिरिक्त सुरक्षाबल भेजा
Sat, 05 Apr 2025 12:44 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, कठुआ
अमर उजाला नेटवर्क, कठुआ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 05 Apr 2025 12:44 AM IST
सार
जानकारी के अनुसार परोंटे माता मंदिर के पास जंगल में कुछ संदिग्ध हलचल देखी गई थी। खुफिया सूत्रों के अनुसार यह वही इलाका है जहां दो दिन पहले तीन संदिग्धों ने एक व्यक्ति के घर में घुसकर खाना मांगा था। सुरक्षाबलों ने इलाके में जगह-जगह नाकेबंदी कर रखी है।
विज्ञापन
कठुआ
- फोटो : एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिलावर के धनु परोल से सटे इलाके में शुक्रवार रात करीब 10 बजे आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच फायरिंग हुई। इलाके में घेराबंदी बढ़ा दी गई है। अतिरिक्त सुरक्षाबल को मौके पर भेजा गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार परोंटे माता मंदिर के पास जंगल में कुछ संदिग्ध हलचल देखी गई थी। खुफिया सूत्रों के अनुसार यह वही इलाका है जहां दो दिन पहले तीन संदिग्धों ने एक व्यक्ति के घर में घुसकर खाना मांगा था। सुरक्षाबलों ने इलाके में जगह-जगह नाकेबंदी कर रखी है।
विज्ञापन
आतंकियों की आवाजाही के संभावित रूट पर सेना, एसओजी, पुलिस और सीआरपीएफ की ओर से लगातार सर्च ऑपरेशन भी चलाए जा रहे हैं। यह इलाका उज्ज दरिया से पहाड़ों को जाने वाले रूट पर है। ऐसे में सुरक्षाबल लगातार निगरानी बनाए हुए हैं।
विज्ञापन