{"_id":"6507586ea7231b64dc059664","slug":"kathua-news-kathua-news-c-201-1-knt1007-2762-2023-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: डेंगू के 3 नए मामले मिले, मरीजों की संख्या 118 पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: डेंगू के 3 नए मामले मिले, मरीजों की संख्या 118 पहुंची
Mon, 18 Sep 2023 01:20 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Mon, 18 Sep 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग ने सावन चक, वार्ड 14 में चलाया जागरूकता अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। जिले में डेंगू के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। रविवार को आई रिपोर्ट में 3 नए मरीज मिले हैं। इसके बाद कठुआ में डेंगू मरीजों का आंकड़ा 118 पहुंच गया। वहीं, स्वास्थ्य विभाग ने शहर के सबसे अधिक प्रभावित वार्ड 14 के सावन चक में सर्वे किया और डेंगू पॉजिटिव मिले लोगों के परिवारों के ब्लड सैंपल लिए गए।
इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग द्वारा गठित की गई टीमों ने जिला भर में जहां भी मरीज सामने आए हैं वहां के घरों में लारवा टीम ने सर्वे किया और लोगों को जागरूक किया गया। जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. राकेश मगोत्रा ने बताया कि रविवार को 3 लोगों की डेंगू रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 15 जून से अब तक जिले में 118 मरीज मिले हैं। 77 लोग ठीक हो चुके हैं। जबकि 41 लोगों का इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि डेंगू पर काबू पाने के लिए लोगों का सहयोग जरूरी है। स्वास्थ्य विभाग के प्रयास तभी कामयाब होंगे जब जिले के लोग सहयोग करेंगे। लोग अपने घरों की छतों पर पड़े पुराने बर्तन, गमले, पक्षियों के लिए रखे पानी के कटोरे, पुराने टायर और बोतलों में पानी जमा न होने दें। सप्ताह में एक बार छत या घर के बाहरी एरिया की जांच करें अगर कहीं पानी जमा है तो उसे निकाल कर फेंक दें। डेंगू से निपटने के लिए लोग अपनी सक्रिय भूमिका अदा करें।