{"_id":"648e00c4ec5d98d90c0e3794","slug":"kathua-news-kathua-news-c-201-1-knt1006-271-2023-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: तापमान बढ़ने के साथ सड़कों पर सन्नाटा, ड्रीमलैंड पार्क हुआ गुलजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: तापमान बढ़ने के साथ सड़कों पर सन्नाटा, ड्रीमलैंड पार्क हुआ गुलजार
Sun, 18 Jun 2023 12:21 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Sun, 18 Jun 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। जून के दूसरे सप्ताह में बढ़ते तापमान और शैक्षणिक संस्थानों में चल रहे ग्रीष्मकालीन अवकाश के चलते शहर में लोगों के बीच लोकप्रिय ड्रीमलैंड पार्क गुलजार होने लगा है। शनिवार को सूर्यदेव के ताप से जिले में तापमान 38.9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। बढ़ते तापमान ने लोगों को दोपहर के समय घरों में ही दुबकने के लिए मजबूर कर दिया। वहीं इस दौरान ड्रीमलैंड पार्क में मेले जैसा महौल देखने को मिला। पार्क में आए लोग जहां वहां लगी दुकानों में आइसक्रीम, गन्ने के जूस का लुत्फ लेते रहे। वहीं बड़ी संख्या में लोगों ने नहर के ठंडे पानी में डुबकी लगाकर गर्मी के मौसम का आनंद लिया।
गर्मी का आलम यह है कि बढ़ते तापमान से शहर की यातायात के लिहाज से सबसे व्यस्त सड़कों पर दोपहर को सन्नाटा छा जाता है। ऐसा ही आलम शहर के सबसे व्यस्त मुखर्जी चौक पर देखने को मिला। जहां दोपहर 2 बजे के बाद इक्का दुक्का लोग ही आते जाते दिखाई दिए। इस कारण दुकानों पर कारोबार भी काफी कम हो रहा। ड्रीमलैंड पार्क में अपने दोस्तों के साथ पहुंचे अंकुश शर्मा ने कहा कि गर्मी के हर सीजन में वह लोग इसी तरह से दोपहर का समय अपने दोस्तों के साथ ड्रीमलैंड पार्क में गुजारते आए है। इस बार बीच-बीच में हो रही बारिश के कारण और कई बार नहर में पानी न होने के कारण इसका मजा लेने से वंचित थे। लेकिन अब गर्मी भी बढ़ रही है और नहर में पानी भी भरपूर है। ऐसे में वह लोग इस मौके का आनंद उठाने से कैसे पीछे रह सकते हैं। आपको बता दें कि शहर के मध्य बहने वाली कठुआ कनाल शहर के लोगों के साथ आसपास के लोगों के लिए गर्मी से राहत पाने का सबसे पसंदीदा स्थान है। जहां पठानकोट और जम्मू तक से लोग आकर अपना समय व्यतीत करते हैं। ऐसे में अगर मौसम ऐसा ही रहा तो रविवार को यहां और ज्यादा भीड़ होने की संभावना है।