फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   kathua news

Kathua News: बिलावर। बग्गन ब्लॉक में एटीएम की सुविधा ने होने से परेशान होते हैं लोग

Sat, 29 Jul 2023 06:15 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Sat, 29 Jul 2023 06:15 PM IST
विज्ञापन
kathua news
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

बिलावर। बग्गन ब्लॉक और लोहाई मल्हार ब्लॉक में एटीएम सुविधा न होने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अवकाश के दिन अगर आपातकालीन स्थिति में किसी को रुपयों की जरूरत पड़े तो उसे 20 किलोमीटर दूरी पर स्थित एटीएम पर निर्भर रहना पड़ता है। बग्गन अप्पर पंचायत के सरपंच सुरेंद्र सिंह, पंच गणेश कुमार, संजय सिंह और अन्य लोगों ने बताया के 3 वर्ष पहले बग्गन ब्लॉक मुख्यालय पर जम्मू कश्मीर बैंक की शाखा खोली गई थी लेकिन आज तक एटीएम स्थापित नहीं किया गया है। नतीजतन लोगों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ती हैं।

आगे उन्होंने कहा कि शनिवार को बैंक में अवकाश होने के कारण लोगों को काफी परेशानियां उठानी पड़ती हैं। एटीएम की सुविधा न होने के कारण मजबूरन लोगों को रुपये निकालने के लिए बिलावर या फिर किशनपुरा में स्थित एटीएम पर निर्भर रहना पड़ता है। इससे लोगों का काफी समय बर्बाद होता है। उन्होंने कहा कि बग्गन ब्लॉक में बैंक की शाखा को खुले हुए 3 वर्ष से अधिक हो गए हैं और कई बार बैंक प्रबंधकों को शाखा के पास एटीएम स्थापित करने की मांग स्थानीय लोगों ने की है, लेकिन इस संबंध में बैंक प्रबंधकों की ओर से आज तक कोई संज्ञान नहीं लिया गया। सरपंच ने बताया कि अगर बैंक के पास एटीएम की सुविधा उपलब्ध हो जाए तो लोहाई मल्हार ब्लॉक और बग्गन ब्लॉक के 20 हजार से अधिक आबादी को फायदा मिलेगा और लोगों को बिलावर या फिर किशनपुर में स्थापित एटीएम पर नहीं जाना पड़ेगा। जनप्रतिनिधियों ने बैंक प्रबंधकों से जल्द से जल्द जम्मू-कश्मीर बैंक बग्गन की शाखा के पास एटीएम स्थापित करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed