{"_id":"6887d8d5bc77149079024ad1","slug":"kathua-news-committee-news-shiv-temple-news-kathua-news-c-201-1-knt1006-122359-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: शिव मंदिर धार्मिक एवं चैरिटेबल ट्रस्ट कठुआ की नई कमेटी गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: शिव मंदिर धार्मिक एवं चैरिटेबल ट्रस्ट कठुआ की नई कमेटी गठित
Tue, 29 Jul 2025 01:38 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Tue, 29 Jul 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
कठुआ। जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर सहार खड्ड स्थित शिव मंदिर के संचालन का कार्यभार संभालने वाले शिव मंदिर धार्मिक एवं चैरिटेबल ट्रस्ट कठुआ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है।
इसमें अवतार कृष्ण चौधरी को चेयरमैन और पूर्व उपाध्यक्ष रघुबीर सिंह को इस बार अध्यक्ष चुना गया है।
ट्रस्ट ने बताया कि कुछ पदाधिकारियों के निधन और कुछ के व्यक्तिगत कारणों से इस्तीफा देने के बाद रिक्त पदों को भरने के लिए यह प्रक्रिया अपनाई गई। ट्रस्ट की बैठक में सर्वसम्मति से लिए गए निर्णय के आधार पर नई प्रबंधन समिति गठित की गई है। यह निर्णय ट्रस्ट की सुचारु कार्यप्रणाली और वैधानिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए लिया गया। इसमें सुदेश कुमार को उपाध्यक्ष, कैलाश राज को महासचिव और रंजीत सिंह को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।
इसके साथ छह सदस्यों वाली कार्यकारी समिति भी बनाई गई है। इसके नए सदस्यों में राकेश कुमार, दर्शन लाल, वरिंदर सिंह, मेहताब सिंह, ओम प्रकाश और मोहिंदर सिंह को शामिल किया गया है।