फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   kathua

बदहाल सड़क के चलते परेशान हो रहे लोग

विज्ञापन
kathua
बसोहली। हटट माशका की बदहाल सड़क के चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इतना ही नहीं वाहन चालकों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के बाद सड़कों की गीली मिट्टी कीचड़ में तब्दील हो रही है, जिससे फिसलन का डर बना हुआ है। लोगों का कहना है कि इस खराब मार्ग से वाहन लेकर गुजरना खतरे से खाली नहीं है।
विज्ञापन

नायब सरपंच भूपेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार को हटट माशका की ओर जाने वाली बस शाहरा के नजदीक खराब मार्ग की वजह से रुक गई। वाहन में मौजूद यात्रियों ने वाहन से उतर कर मिट्टी से उत्पन्न हुए दलदल वाले मार्ग पर पत्थर बिछाकर वाहन को वहां से गुजरने के लिए रास्ता बनाया, जिसके बाद बमुश्किल यात्री वाहन वहां से आगे बढ़ सका। बताया कि शाहरा, डाली के नजदीक हटट की तरफ दरवुनी में मार्ग अत्यंत दयनीय दशा में पहुंच चुका है। नायब सरपंच ने बताया कि यह सड़क मार्ग पीएमजीएसवाई के अधीन आता है। उनके अधिकारियों से भी बात की गई है, इनका कहना है कि बारिश रुकने के बाद इस संदर्भ में जरूरी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed