फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   kathua

उद्योगपतियों ने युवाओं को व्यापार में सफलता के गुर बताए

विज्ञापन
kathua
कठुआ। जिले के युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार दिलवाने के उद्देश्य से औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में प्रशिक्षण मेले का आयोजन किया गया। नया भारत नया अवसर नई समृद्धि के तहत स्किल डेवलेपमेंट डिपार्टमेंट के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने वाले युवाओं को उद्योगपतियों और कई छोटे कारोबारियों ने व्यापार की सफलता के गुर दिए। वहीं इस दौरान रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं का पंजीकरण किया गया ताकि भविष्य में किसी भी व्यापारिक संस्थान में उन्हें रोजगार दिया जा सके।
विज्ञापन

इस मौके पर आए उद्योगपतियों ने बताया कि सरकार द्वारा दिए गए पैकेज के बाद कई नए उद्योग खुल रहे है। जिसमें युवाओं को रोजगार मिलने की संभावना बढ़ी है। अगर युवाओं को उनके जिले में ही रोजगार का अवसर मिल रहा है तो उन्हें भी इसका लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि बड़े उद्योग ही नहीं छोटे कारोबार भी हमारे अनुभव का अच्छा साधन बन सकते हैं। जो हमें काम करने के बारे में अच्छा ज्ञान देने के साथ भविष्य का सफल कारोबारी भी बना सकतें है। उन्होंने सभी युवाओं को इस तरह से मिलने वाले अवसर का बेहतर लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

इस मौके पर औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के अधीक्षक इंजीनियर अमनदीप सिंह ने बताया कि निजी क्षेत्र में युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए संस्थान द्वारा इस तरह के कार्यक्रम समय-समय पर किए जाते हैं। इस वित्तीय वर्ष में होने वाला यह दूसरा कार्यक्रम है। इस एक दिन के कार्यक्रम में 150 के करीब युवाओं ने अपने पंजीकरण करवाए हैं। जिन्हें जले की विभिन्न औद्योगिक इकाईयों में प्रशिक्षण का अवसर मानदेय के साथ मिलेगा। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद इन युवाओं को एक प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा। जो कि आईटीआई के समकक्ष होगा। जो कि भविष्य में उन्हें रोजगार पाने के योग्य बनाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed