फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   kathua

400 मरीजों की हुई जांच, 171 के होंगे आपरेशन

विज्ञापन
kathua
नेत्र चिकित्सा शिविर के दौरान मरीज की आंख की जांच करता चिकित्सक। संवाद - फोटो : KATHUA
कठुआ। जनसेवा कार्यक्रम केे तहत जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और प्रवासी भारतीय नरेंद्र सिंह खालसा के सहयोग से शहर में दो दिनों तक चलने वाले दो दिवसीय निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आगाज हो गया है। सोमवार को शहर के कालीबड़ी स्थित निजी अस्पताल में आयोजित होने वाले शिविर का उद्घाटन जिला के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राकेश मगोत्रा ने किया। जिसके बाद पीजीआई चंडीगढ़ से आई डॉक्टरों की टीम ने शिविर में 400 मरीजों की आंखों की जांच की। जिसमें 171 मोतियाबिंद के मरीजों को आपरेशन के लिए चुना शेष को आवश्यक दवाएं वितरित की गई।
विज्ञापन

इस मौके पर डॉ. राकेेश मगोत्रा ने जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रयास से शिविर के आयोजन को सराहनीय प्रयास बताते हुए कहा कि इस तरह के शिविर ऐसे लोगों के लिए बहुत लाभकारी होगा, जो कि पैसों के अभाव में अपनी आंखों का उपचार नहीं करवा पाते हैं। शिविर में आपरेशन की सुविधा मिलने से लोग अपनी आंखों दुनिया देख पाएंगे। इस मौके पर जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी केे प्रधान चरणजीत सिंह भोला ने बताया कि शिविर के दौरान आपरेशन के लिए चुने गए 171 मरीजों का आपरेशन करने के लिए पटियाला से चार नेत्र विशेषज्ञों ने आकर मरीजों के आपरेशन का काम शुरू कर दिया है। उन्होंने बताया कि शिविर में आने वाले मरीजों की सुविधा के लिए जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा भोजन और रुकने की भी व्यवस्था की गई है। ताकि उन्हें किसी प्रकार से परेशान न होना पड़े। इस मौके पर जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के दलजीत सिंह, कश्मीर सिंह, नगर परिषद के पूर्व प्रधान नरेश शर्मा के अलावा कई अन्य गणमान्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed