{"_id":"6373e6d9699b3130103e59d6","slug":"katha-kathua-news-jmu2723517143","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना सद्गुरु के नहीं मिलता सही ज्ञान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना सद्गुरु के नहीं मिलता सही ज्ञान
विज्ञापन
बसोहली। बिना सद्गुरु के ज्ञान की प्राप्ति नहीं हो सकती है। लोगों के दिखाए रास्ते पर चलने से हमेशा भटकने का भय रहता है। इसलिए सद्गुरु की शरण में जा कर ही सही ज्ञान प्राप्त हो सकता है। यह प्रवचन सुभाष शास्त्री ने संगत को दिया।
बसोहली के रामलीला मैदान में शिव महापुराण कथा जारी है। आठवें दिन कथा वाचक ने आत्मा और परमात्मा के मिलन के बारे में विस्तार से समझाया। उन्होंने कहा कि कहा धन्य हैं वह लोग जो सुबह सत्संग में आते हैं। वह भी धन्यवाद के पात्र हैं, जो किसी से प्रेरित होकर आते हैं। लेकिन उनको ज्ञान की प्राप्ति नहीं होती जो किसी भी तरह नहीं पहुंचते हैं। संसार में कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्होंने महापुरुष के द्वारा बताए गए मार्ग पर चलकर लक्ष्य को प्राप्त किया है। कुछ लोग ऐसे भी हैं जो ज्ञान नहीं होने से गलत दिशा में भटक गए हैं।
स्वयं को सद्गुरु द्वारा जानने का नाम ही ज्ञान है। मैं कौन हूं यह प्रश्न कोई मामूली नहीं बहुत बड़ा और कठिन है। इस प्रश्न को कोई आत्म ज्ञानी महापुरुष हल कर सकता है। उन्होंने आगे समझाया कि यदि इस प्रश्न का उत्तर जानने के उत्सुक हैं तो आज से आत्मचिंतन करना शुरू कर दें। शिव महापुराण कथा के नवमी और आखिरी दिन की कथा सुबह 11 बजे शुरू होगी, जो दोपहर 2 बजे समाप्त होगी। इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।