फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   kailash kund yatra

हर हर महादेव के जयघोष से गूंजा कैलाश कुंड

विज्ञापन
kailash kund yatra
कठुआ। कठुआ और भद्रवाह की सीमा पर स्थित पवित्र कैलाश कुंड की वार्षिक यात्रा मंगलवार को संपन्न हो गई है। समुद्र तल से 14 हजार सात सौ फीट की ऊंचाई पर पवित्र डल में स्नान और पारंपरिक अनुष्ठान के बाद यात्रा लौट आई है।
विज्ञापन

मुख्य यात्रा भद्रवाह के गाठा से शुरू हुई थी। इसमें उधमपुर के डुडू बसंतगढ़ और बनी सब डिवीजन के कई इलाकों से भी सीमित संख्या में भक्त सम्मिलित हुए। सोमवार सुबह छड़ी के साथ कैलाश कुंड पर पहुंचे भक्तों ने भगवान वासुकी नाग के दर्शन किए। इसके बाद यात्रा अपने पहले पड़ाव की ओर लौट आई।
विज्ञापन

यात्रा के पवित्र डल पर पहुंचने के साथ ही पहाड़ बम बम भोले और भगवान वासुकी नाग के जयकारों से गूंज उठे।
तीन दिवसीय यह पवित्र तीर्थयात्रा 4 अगस्त को शुरू हुई, जिसमें पुजारियों का एक समूह गाठा स्थित प्राचीन वासुकी नाग मंदिर से पवित्र छड़ी के साथ कैलाश कुंड की यात्रा पर रवाना हुआ। यात्रा मार्ग पर विभिन्न स्थानों से दर्जन भर पवित्र छड़ियों के साथ छोटे समूहों में भक्त शामिल हुए। स्थानीय मान्यता के अनुसार कैलाश कुंड को भगवान शिव का मूल निवास माना गया है, जिसे उन्होंने वासुकी नाग को दे दिया। और, खुद हिमाचल प्रदेश के भरमौर के मणिमहेश स्थित कैलाश पर्वत पर रहने चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed