{"_id":"60b3eb7b8ebc3eb4e82f7663","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-jmu2363063152","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिलावर के कोटी गांव में तेंदुआ घर से कुत्ते को उठा ले गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलावर के कोटी गांव में तेंदुआ घर से कुत्ते को उठा ले गया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलावर। नगर से सटे कोटी गांव के वार्ड 2 में तेंदुए ने एक घर में घुसकर एक पालतू कुत्ते को अपना शिकार बना लिया। इससे गांव के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
जानकारी के अनुसार तेंदुआ शनिवार देर रात लेखराज के घर में घुस गया और पालतू कुत्ते को उठाकर ले गया। स्थानीय निवासी गिरधारी लाल ने बताया कि 2 महीने पहले भी तेंदुए ने कई मवेशियों को अपना शिकार बनाया था लेकिन सरकार की ओर से तेंदुए को पकड़ने के लिए कोई भी कदम नहीं उठाया गया है। भूषण कुमार ने बताया कि कोटी गांव के आसपास घना जंगल है। रात के समय तेंदुआ घरों के आसपास घूमता रहता है और हमेशा शिकार की तलाश में रहता है। विनोद कुमार ने कहा कि कई लोगों ने तेंदुए को सड़क के आसपास भी देखा है। अशोक कुमार ने बताया कि इससे पहले कि तेंदुआ आदमखोर हो और गांव में और अधिक नुकसान पहुंचाए जल्द से जल्द तेंदुए को पकड़कर किसी अन्य जगह पर शिफ्ट किया जाए।
बता दें, 2 महीने पहले भी तेंदुए ने गांव में कई मवेशियों को अपना शिकार बनाया था और स्थानीय लोगों ने वन्यजीव विभाग से कई बार तेंदुए को पकड़ने की मांग की थी, लेकिन आज तक वन्यजीव विभाग की ओर से तेंदुए को पकड़ने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की गई है। गांव वासियों ने वन्यजीव विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द तेंदुए को पकड़ने के लिए जंगल में पिंजरे लगाए जाएं जिससे गांव के करीब एक हजार लोगों को राहत मिल सके।