फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   jammu kashmir news

जिले में संक्रमण से एक और मौत, 32 नए संक्रमति

विज्ञापन
jammu kashmir news
कठुआ। जिले में रविवार को कोरोना संक्रमण से एक और मौत हो गई है। 60 वर्षीय दलौटी निवासी महिला ने निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। उधर, रविवार को संक्रमितों के आंकड़े में गिरावट आई है। लगातार दूसरे दिन संक्रमितों का आंकड़ा 50 के नीचे रहा है। रविवार को जिले में 32 लोगों को संक्रमित पाया गया है, जबकि पूर्व में संक्रमित पाए गए 143 लोग निगेटिव घोषित किए गए हैं। सक्रिय संक्रमितों का आंकड़ा 561 रह गया है। वहीं, जिले में शनिवार को कोरोना संक्रमण के 47 नए मामले सामने आए थे और 21 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई थी।
विज्ञापन

उधर, बनी में टीकाकरण अभियान को तेज करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से रोस्टर जारी कर दिया गया है। दूर दराज की सभी पंचायतों में अगले एक सप्ताह तक मेगा टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। जिसके लिए स्वास्थ्य कर्मियों को रोस्टर वार पहुंचने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। क्षेत्र में कम टीकाकरण को लेकर पिछले एक सप्ताह से ही प्रशासन लगातार अभियान में तेजी लाने के प्रयास में जुटा हुआ है। एसडीएम बनी जोगिंद्र सिंह जसरोटिया ने क्षेत्र के लोगों से आहवान किया है कि जल्द से जल्द टीकाकरण करवाएं। इसके लिए उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों को भी लोगों को जागरूक करने का आहवान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed