{"_id":"69cae9ac745f201f5f079f44","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1009-130522-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: सड़क हादसे में दो बच्चों सहित छह घायल, जीएमसी में उपचाराधीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: सड़क हादसे में दो बच्चों सहित छह घायल, जीएमसी में उपचाराधीन
Tue, 31 Mar 2026 02:52 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Tue, 31 Mar 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। जिले की दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो बच्चों सहित छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया गया है जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पहली दुर्घटना सोमवार सुबह 10 बजे हीरानगर के बॉर्डर रोड पर हुई जिसमें एक मोटरसाइकिल को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। इसमें मोटरसाइकिल सवार और सह सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से उपजिला अस्पताल हीरानगर लाया गया। डॉक्टरों ने घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें प्राथमिकी उपचार देने के बाद बेहतर इलाज के लिए जीएमसी कठुआ रेफर कर दिया गया। घायलों की पहचान सुरिंद्र सिंह (32) पुत्र बकार सिंह और कुलदीप सिंह पुत्र करतार सिंह निवासी शेरपुर हीरानगर के रूप में हुई है।
अन्य मामला शहर से सटे राष्ट्रीय राजमार्ग पर खरोट मोड़ में दोपहर बाद पेश आया। इसमें कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में मोटरसाइकिल सवार सहित एक परिवार के चार लोग घायल हो गए जिसमें दो बच्चे भी शामिल हैं। घायलों के पैर और शरीर में अंदरूनी चोटें आई हैं। घायलों की पहचान भूषण कुमार पुत्र गोपी राम और उनकी पत्नी सुषमा देवी और उनके दो बच्चे प्रगति (8) और अंस भारद्वाज (4) निवासी रामनगर जो वर्तमान में पंजाब के माधोपुर में रह रहे हैं।