{"_id":"69c3024c487c03834d06db71","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1009-130304-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: माल गोदामों में रेल बोगियों से सीमेंट उतारने के लिए कन्वेयर प्रणाली की शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: माल गोदामों में रेल बोगियों से सीमेंट उतारने के लिए कन्वेयर प्रणाली की शुरुआत
Wed, 25 Mar 2026 02:59 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Wed, 25 Mar 2026 02:59 AM IST
विज्ञापन
छन्न अरोड़ियां में रेलवे की ओर से सीमेंट उतारने के लिए लगाई गई कनवेयर बेल्टविज्ञप्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। रेलवे के जम्मू डिवीजन की ओर से छन्न अरोडियां स्थित माल गोदामों में सीमेंट बैग को उतारने और चढ़ाने के लिए कन्वेयर प्रणाली को लागू किया है। यह प्रणाली अल्ट्राटेक सीमेंट ने स्थापित की है। इसका उद्देश्य रेल बोगियों से सीमेंट बैगों की लोडिंग और अनलोडिंग प्रक्रिया को सरल और तेज बनाना है। रेलवे ने दावा किया है कि इस कन्वेयर प्रणाली के उपयोग से श्रमिकों की कार्य क्षमता में वृद्धि होगी, वहीं बैग हैंडलिंग में लगने वाला समय भी काफी कम हो जाएगा। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इस सुविधा के शुरू होने से जहां समय की बचत होगी, जिससे रेल यातायात और माल ढुलाई की गति में तेजी आएगी। यह पहल रेलवे लॉजिस्टिक्स और परिचालन को आधुनिक बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है। नई प्रणाली का शुभारंभ करते हुए वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक उचित सिंघल ने कहा कि रेलवे अपने ग्राहकों को आधुनिक और प्रभावी बुनियादी ढांचा उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि इस प्रणाली से न केवल समय की बचत होगी, बल्कि रेक की लोडिंग-अनलोडिंग प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और सुरक्षित भी बनेगी।