फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   jammu kashmir news

Kathua News: शहर में नहर किनारे सैर के लिए पाथ-वे का निर्माण कार्य शुरू

विज्ञापन
jammu kashmir news
कठुआ। शहर के सौंदर्यीकरण के चलते जिला प्रशासन की ओर से सुबह-शाम सैर करने वालों को बड़ी सौगात दी गई है। इसके तहत शहर के बीचोंबीच बहने वाली कठुआ नहर के किनारे सैर के लिए पाथ-वे का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

पहले चरण में ड्रीम लैंड पार्क से लेकर भगवान परशुराम चौक तक और रेडियो स्टेशन से लेकर सहार खड्ड तक पाथ-वे का निर्माण किया जा रहा है।
हालांकि, यह योजना 2022 में बनी थी और काम भी शुरू हुआ था। दो किलोमीटर का पाथ-वे बना भी, लेकिन किन्हीं कारणों के चलते काम बंद हो गया। इस दौरान पाथ-वे का कुछ ही हिस्सा बन पाया था। इसके बाद इस प्रोजेक्ट को रोक दिया गया था।
विज्ञापन

हाल ही में जिला प्रशासन ने शहर के सौंदर्यीकरण के तहत इस प्रोजेक्ट को फिर से शुरू किया है। जिसके तहत नहर के किनारे पहले की लाइटों को लगा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों के मुताबिक कुछ ही महीनों के भीतर पाथ-वे का निर्माण पूरा करवा लिया जाएगा। वहीं, अधिकारियों के मुताबिक फरवरी 2022 में पाथ-वे का निर्माण शुरू होने के बाद स्थानीय निकाय विभाग के तत्कालीन डायरेक्टर पाथ-वे का निरीक्षण करने कठुआ पहुंचे थे। लोगों ने उन्हें बताया कि पाथ-वे का निर्माण बिना ठोस योजना के करवाया जा रहा है। निर्माण में घटिया टाइलों का इस्तेमाल किया जा रहा है।

इसके बाद लोगों ने मांग की थी कि उम्दा क्वालिटी का पाथ-वे बनाया जाए ताकि शहरवासी इस पर सुबह-शाम सैर कर सकें। इसके बाद बंद हुआ निर्माणकार्य अब जिला प्रशासन ने एक बार फिर से शुरू करवाया है। जिसके बाद उम्दा क्वालिटी पर खास ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed