{"_id":"676ca2af2f4d6698270b1adb","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1008-116054-2024-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: विधायक ने जबरन शुरू करवाया बिलावर देहरी गलां सड़क का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: विधायक ने जबरन शुरू करवाया बिलावर देहरी गलां सड़क का काम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। बनी सब डिवीजन के बिलावर से धमान के बीच महत्वपूर्ण माजनू देहरी गलां सड़क के बंद काम को विधायक ने जबरन शुरू करवा दिया। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि मल्हार से मढून सड़क का काम अगले 15 दिन में शुरू नहीं हुआ तो विधानसभा क्षेत्र के बीस हजार लोगों को साथ लेकर वे विभागीय कार्यालय के बाहर धरना देने को मजबूर हो जाएंगे।
दरअसल बनी सब डिवीजन की यह सबसे महत्वपूर्ण सड़क मानी जाती है जो इस विधानसभा क्षेत्र के कटे हुए दो हिस्सों को आपस में जोड़ने का मुख्य लिंक बनेगी। बनी सब डिवीजन में धमान तक सड़क है जबकि बिलावर से इसका सीधा संपर्क न होने से लोगों को या तो पैदल या फिर बसोहली, महानपुर से पूरा दिन सफर कर लोहाई मल्हार तक पहुंचना पड़ता है। बनी के विधायक डॉ. रामेश्वर सिंह ने बताया कि इस सड़क का काम तब शुरू किया गया था जब वो बच्चे थे और अब उनके बच्चे हैं, लेकिन अब भी यह सड़क अधूरी है।
उन्होंने कहा कि कारण कोई भी रहे हों, वन विभाग को पेड़ों की कटाई और जमीन अधिग्रहण की कीमत चुकाई जा चुकी है। फिर इस काम को रोकने का कोई औचित्य नहीं है। ऐसे में उन्होंने खुद मशीन पर चढ़कर काम को मौके पर जाकर शुरू करवा दिया।
विज्ञापन
उधर, मामले में डीएफओ इंदू शर्मा ने बताया कि इस सड़क की स्टेज एक की सभी औपचारिकताएं पूरी हैं। ऐसे में वीरवार को निर्माण एजेंसी को काम करने की अनुमति दे दी जाएगी। बताया कि इसके तहत तारकोल बिछाने से पहले तक काम किया जा सकता है। स्टेज दो की मंजूरी मिलने के बाद तारकोल बिछाई जा सकेगी।

राजकुमार शर्मा सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर।संवाद