फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   jammu kashmir news

Kathua News: बनी में 300 फुट गहरी खाई में गिरी वैन, हादसे में चालक गंभीर घायल

विज्ञापन
jammu kashmir news
कठुआ। बनी सब डिवीजन के बनी-भंडार सड़क मार्ग पर बुधवार सुबह एक ईको वैन तीन सौ फुट गहरी खाई में जा गिरी।
विज्ञापन

हादसे में वाहन चालक बुरी तरह से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए सीएचसी बनी में भर्ती करवाया गया। हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार सुबह 11 बजे के लगभग बनी से भंडार की ओर जा रही वैन गत्ती गांव के नजदीक अचानक गहरी खाई की ओर लुढ़क गई। जैसे ही हादसे की जानकारी मिली, स्थानीय लोग दुर्घटनास्थल पर मदद के लिए दौड़े। खाई में उतरकर घायलों की तलाश शुरू की गई। वाहन से चालक को निकाला गया। इसके बाद पता चला कि इसमें कोई भी और यात्री नहीं था। उधर, जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायल चालक को सीएचसी बनी में भर्ती करवाया, जहां उसका उपचार जारी है।
विज्ञापन

स्थानीय शशि कुमार ने बताया कि वैन (जेके 08एन-3496) लगभग तीन सौ फुट गहरी खाई में जा गिरी। जोरदार आवाज सुनने के बाद मौके पर पहुंचे। यहां कार में से एक घायल को रेस्क्यू किय गया। गत्ती के पूर्व सरपंच सुशील कुमार ने बताया कि घायल की पहचान जीवन सिंह पुत्र विशंभर दास निवासी सित्ती के रूप में हुई है। घायल वाहन चालक सित्ती से सवारियों को लेकर बनी गया था। जहां से खाली गाड़ी लेकर लौट रहा था और वाहन अचानक हादसे का शिकार हो गया। फिलहाल घायल का इलाज सीएचसी बनी में जारी है। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

राजकुमार शर्मा सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर।संवाद

राजकुमार शर्मा सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर।संवाद

राजकुमार शर्मा सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर।संवाद

राजकुमार शर्मा सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर।संवाद

राजकुमार शर्मा सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर।संवाद

राजकुमार शर्मा सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर।संवाद

राजकुमार शर्मा सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर।संवाद

राजकुमार शर्मा सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed