{"_id":"69961ab7ae39faa1b00b1e63","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1006-129246-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: आठ माह से हट्ट से शाहरा को जोड़ने वाली सड़क बंद, प्रभावितों ने जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: आठ माह से हट्ट से शाहरा को जोड़ने वाली सड़क बंद, प्रभावितों ने जताया रोष
Thu, 19 Feb 2026 01:31 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Thu, 19 Feb 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
सड़क की समस्या को लेकर बसोहली एडीसी से मिलने पहुंचा शिष्टमंडल जागरूक पाठक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एडीसी से मिलने पहुंचे प्रभावित
कठुआ। पिछले आठ माह से बंद पड़ी हट्ट से शाहरा को जोड़ने वाली सड़क की बहाली न होने पर प्रभावितों ने कड़ा रोष जताया है। बुधवार को एडीसी बसोहली पंकज भगोत्रा से मिलने पहुंचे प्रभावितों ने उन्हें समस्या बताई और चेतावनी दी कि अगर एक सप्ताह के भीतर उनकी सड़क की बहाली नहीं हुई तो प्रभावित क्षेत्र के सभी लोग बसोहली में धरना-प्रदर्शन करने के लिए मजबूर हो जाएंगे।
इस मौके पर एडीसी से मिलने पहुंचे प्रभावितों का नेतृत्व कर रहे पूर्व सरपंच हट्ट सुरिंदर सिंह ने बताया कि गत वर्ष अगस्त महीने में हुई बारिश के दौरान सड़क क्षतिग्रस्त हो गई थी। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत आने वाली इस सड़क को अब तक बहाल नहीं किया गया है। सड़क के क्षतिग्रस्त होने के बाद से उनके इलाके के लोगों को आवागमन की सुविधा देने वाली बस सेवा भी बंद पड़ी है। मौजूदा समय में हालत यह कि लोगों को बसोहली आने के लिए पहले घंटों पैदल सफर करना पड़ रहा है। इससे सबसे ज्यादा बुजुर्ग, स्कूली बच्चे और महिलाएं प्रभावित हो रहे हैं।
उन्होंने बताया कि करीब दो माह पहले इलाके में एक बच्चे को करंट लगा था। इसे गंभीर अवस्था में दो घंटे पैदल चलकर अस्पताल पहुंचाया। मगर तब तक काफी देर हो चुकी थी और बच्चे को बचाया नहीं जा सका। लोगों ने एडीसी से मुलाकात कर उन्हें सारी स्थिति से अवगत करवाया है। उन्होंने एक सप्ताह के भीतर सड़क को सुचारु करने का आश्वासन दिया है। अब वह प्रशासन की कार्रवाई की प्रतीक्षा करेंगे लेकिन अगर एक सप्ताह के भीतर समस्या का निदान नहीं हुआ तो प्रभावित क्षेत्र ही तीन पंचायतों के लोग बसोहली में सड़क पर उतरने के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन
एडीसी ने बताया कि सड़क की नए सिरे से निर्माण की प्रक्रिया शुरू हुई थी लेकिन इस पर कोर्ट का स्टे लगने के कारण निर्माण शुरू नहीं हो पाया था। फिलहाल लोगों की समस्या को देखते हुए उन्होंने तहसीलदार को प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अधिकारी के साथ सड़क का निरीक्षण कर उसे चलने लायक बनाने के निर्देश दिए हैं।