{"_id":"67bb6284ff7c697049052903","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1006-117694-2025-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान सड़कों पर दिखा सन्नाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान सड़कों पर दिखा सन्नाटा
विज्ञापन
कठुआ। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत-पाकिस्तान की टीमों के बीच हुए मैच का खुमार रविवार को देखने को मिला। दोपहर से शुरू होने वाले इस मुकाबले के दौरान लोग टीवी स्क्रीन और मोबाइल फोन व अन्य माध्यमों से जुड़ गए। मैच के अंत तक स्क्रीन के साथ चिपके रहे।
लोगों में इस मुकाबले को लेकर उत्साह का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि दोपहर के बाद शहर में सड़कों पर वाहनों की संख्या आधी भी नहीं दिखाई दी। वही रविवार को अवकाश होने के चलते लोगों ने भी भारत और पाकिस्तान में हुए मुकाबले का पूरे उत्साह के साथ आनंद लिया।
क्रिकेट प्रेमी समीर गुप्ता ने बताया कि ऐसे तो क्रिकेट मुकाबले होते ही रहते हैं, लेकिन आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला मुकाबला सभी खेल प्रेमियों के लिए सबसे अहम होता है। लिहाजा कोई भी क्रिकेट को प्यार करने वाला व्यक्ति इस मुकाबले को देखने से महरूम नहीं रहना चाहता। उन्होंने बताया कि आज वह भी अपने परिवार के साथ न केवल मैच देख रहे हैं, बल्कि हमेशा की तरह भारतीय टीम की जीत के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।