फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   jammu kashmir news

Kathua News: तीन दिन से बिजली सप्लाई बाधित, लोगों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
jammu kashmir news
बिलावर। बिजली विभाग की कार्य प्रणाली को लेकर बग्गन इलाके के लोगों का गुस्सा रविवार को विभाग के खिलाफ फूट पड़ा। पूर्व सरपंच सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उनके इलाके में तीन दिनों से बिजली सप्लाई बाधित है जिसके कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि अगर इलाके में जरा सी बारिश हो जाए तो अक्सर बिजली लाइन में फाल्ट आ जाता है जिसकी वजह से कई दिनों तक बिजली सप्लाई बाधित रहती है। कई बार समस्या के बारे में संबंधित विभाग को अवगत भी करवाया लेकिन जब समस्या का समाधान नहीं किया गया। इसके बाद लोग प्रदर्शन करने को मजबूर हुए हैं। उन्होंने कहा कि हर महीने वह बिजली के बिलों का बराबर भुगतान करते हैं उसके बावजूद बिजली विभाग लोगों को सही प्रकार से सुविधा उपलब्ध नहीं करवा पा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द बिजली विभाग ने अपनी कार्यप्रणाली में सुधार नहीं किया तो लोग उप मंडल मुख्यालय पर संबंधित विभाग के खिलाफ उग्र प्रदर्शन करने को मजबूर हो जाएंगे। प्रदर्शनकारियों में जीत कुमार, प्रवीन,रमेश ,सतपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


कोट
पावर हाउस में तकनीकी खराबी के कारण समस्या उत्पन्न हुई थी जिसे ठीक कर दिया गया। ज्यादातर इलाके में बिजली सप्लाई बहाल कर दी गई है। रियाड इलाके में बिजली का ट्रांसफार्मर खराब हुआ है जिसे जल्द बदल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-परवेज़ भट्ट, एईई बिजली विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed