फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   jammu kashmir news

Kathua News: कठुआ मुठभेड़ के बीच डोडा में हाई अलर्ट, संयुक्त चौकी स्थापित

विज्ञापन
jammu kashmir news
डोडा। कठुआ के हीरानगर में आतंकवादियों के साथ चल रही मुठभेड़ के बीच सुरक्षा बलों ने किसी भी संभावित आतंकी घुसपैठ को रोकने के लिए डोडा में हाई अलर्ट कर दिया है। वहीं, जगह-जगह जांच तेज कर दी गई है। सेना ने पुलिस के साथ मिलकर पुल डोडा पर मजबूत संयुक्त चौकी स्थापित की है, जहां हर आने-जाने वाले वाहन और यात्री की गहन तलाशी ली जा रही है।
विज्ञापन


चूंकि कठुआ की सीमा डोडा से लगती है, इसलिए सुरक्षा एजेंसियों को इस क्षेत्र में संभावित आतंकवादी गतिविधियों की आशंका है। पिछली घटनाओं में आतंकवादियों ने कथित तौर पर कठुआ और उधमपुर के रास्ते डोडा में घुसपैठ की है, जिससे सुरक्षा संबंधी चिंताएं और बढ़ गई हैं। गौरतलब है कि पिछले साल डोडा के जंगलों में एक घातक आतंकी हमला हुआ था, जिसमें एक कैप्टन और भारतीय सेना के चार जवान बलिदान हो गए थे। इन खतरों के मद्देनजर सुरक्षा उपायों को और मजबूत किया गया है और पूरे क्षेत्र में कड़ी निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed