{"_id":"69dff5ee2b0aadbe65006571","slug":"jammu-kashmir-news-jnv-news-kathua-news-c-201-1-knt1008-131051-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: 10वीं के परिणामों में जेएनवी बसोहली के छात्रों का बेहतरीन प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: 10वीं के परिणामों में जेएनवी बसोहली के छात्रों का बेहतरीन प्रदर्शन
Thu, 16 Apr 2026 02:02 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Thu, 16 Apr 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
सुभाष्मिता
- फोटो : Archive
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। जवाहर नवोदय विद्यालय बसोहली के विद्यार्थियों ने दसवीं के परिणामों में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। स्कूल प्रधानाचार्य अर्चना शर्मा ने बताया कि बुधवार को घोषित हुए सीबीएससी दसवीं के परिणामों में स्कूल के सभी 82 छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। स्कूल का औसत अंक 84.2 प्रतिशत रहा जो विद्यालय के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि स्कूल की प्रज्ञा शर्मा ने 98 प्रतिशत, सौरभ सिंह ने 96.2 प्रतिशत, शुभाष्मिता तराई ने 96 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। गणित में शत-प्रतिशत अंक हासिल करने वाले छात्रों में निशांत शर्मा, मुकेश सिंह और शुभाष्मिता तराई शामिल हैं। प्राचार्य ने सभी सफल छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह परिणाम विद्यालय की कड़ी मेहनत, अनुशासन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का परिणाम है। विशेष रूप से गणित विषय में तीन छात्रों द्वारा 100/100 अंक हासिल करना जिले के लिए गौरव की बात है। विद्यालय प्रशासन ने छात्रों को आगे की पढ़ाई के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

सुभाष्मिता- फोटो : Archive

सुभाष्मिता- फोटो : Archive