फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Jammu Kashmir Ex Service Welfare Association announced support for the army

Kathua News: जम्मू कश्मीर एक्स सर्विस वेलफेयर एसोसिएशन ने किया सेना के समर्थन का एलान

Sun, 11 May 2025 01:15 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Sun, 11 May 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Jammu Kashmir Ex Service Welfare Association announced support for the army
कठुआ। जम्मू कश्मीर एक्स सर्विस वेलफेयर एसोसिएशन जंगलोट मोड़ के सदस्यों ने भारतीय सेना का हर तरह से समर्थन करने का एलान किया। एसोसिएशन के सदस्यों ने भारतीय सेना को स्थिति से निपटने में सक्षम बताते हुए आम लोगों से भी सेना का समर्थन किए जाने की अपील की।
विज्ञापन


शनिवार को एसोसिएशन के जंगलोट मोड़ स्थित कार्यालय में आयोजित पत्रकारवार्ता के दौरान एसोसिएशन के अध्यक्ष सूबेदार सुभाष चंद्र शर्मा ने पाकिस्तान की ओर से की जाने वाले कार्रवाई की निंदा की। इसमें आम नागरिकों, धार्मिक स्थलों, शैक्षणिक संस्थानों और अस्पतालों को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पहलगाम में हुई घटना के बाद भारतीय सेना ने जिस सटीकता से पाकिस्तान में आतंकवादियों के प्रशिक्षण केंद्रों और आश्रयों का निशाना बनाया, उससे पाकिस्तान में हताशा है। अपनी इसी हताशा को खत्म करने के लिए आतंकवादियों का संरक्षण करने वाली पाकिस्तान की सेना भारत में आम नागरिकों को निशाना बना रही है। मगर, हमारी सेना उसके हमलों को नाकाम बना रही है। लिहाजा अब वक्त है कि हम अपनी सेना के समर्थन में आए, ताकि हमारे सैनिकों के मनोबल को बढ़ा सके। वहीं, एसोसिएशन के कार्यालय सचिव नसीब सिंह ने कहा कि 7 और 8 में की रात से शुरू होने वाला ऑपरेशन जैसे-जैसे आगे बढ़ता जा रहा है वैसे-वैसे जो दोनों तरफ से जो एक्टिविटी है उनमें भी बढ़ोत्तरी हो रही है। हमारी सेना के तीनों अंग अर्ध सैनिक बल इसका मुंहतोड़ जवाब देने के लिए सक्षम है। जो उसको मुंह तोड़ जवाब दे रही है। उन्होंने आम जनता से अपने सैनिकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर के खड़े होने की अपील की। इस काम में प्रशासन और सेना को पूर्व सैनिकों की जहां भी जरूरत पड़ेगी। इसके लिए पूर्व सैनिक किसी भी तरीके से मदद करने के लिए तैयार है। इस मौके पर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष कै. देवराज, महामंत्री कै. प्रेम कुमार, क्षेत्रीय सचिव दर्शन लाल, रोमाल सिंह, ह. तारा चंद, बलकार सिंह, ज्ञान सिंह आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed