फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   In Bani, youth were motivated for self-employment under 'Mission Yuva'

Kathua News: बनी में 'मिशन युवा' के तहत युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया

Sun, 01 Jun 2025 12:49 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Sun, 01 Jun 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
In Bani, youth were motivated for self-employment under 'Mission Yuva'
उपमंडल बनी में बिजनेस हेल्प डेस्क समिति के सदस्यों और युवाओं की बैठक का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बनी। उपमंडल बनी में बिजनेस हेल्प डेस्क समिति के सदस्यों और युवाओं की बैठक का आयोजन उपमंडलाधिकारी (एसडीएम) संदीप कुमार की अध्यक्षता में किया गया। इसका उद्देश्य स्थानीय युवाओं को स्वरोजगार, उद्यमिता और कौशल विकास के अवसरों से जोड़ना था।
बैठक में मिशन युवा के उद्देश्यों और योजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। उन्होंने बताया कि यह मिशन शिक्षित बेरोजगार युवाओं को वित्तीय सहायता, कौशल प्रशिक्षण, और लोन सब्सिडी जैसे लाभ प्रदान करता है। नए और मौजूदा उद्यमों के लिए 6 प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर पर 5 वर्षों तक ब्याज अनुदान देने का प्रावधान है। इसके अतिरिक्त, महिला उद्यमियों और दिव्यांग व्यक्तियों के लिए विशेष प्रोत्साहन योजनाएं लागू की गई हैं।
विज्ञापन

क्रेडिट गारंटी योजना के तहत उद्यमों को बैंकों से ऋण लेने में सुविधा दी जाएगी और सिंगल विंडो सिस्टम के माध्यम से सभी योजनाओं तक सरल पहुंच सुनिश्चित की जाएगी। इस दौरान युवाओं को मिशन युवा से संबंधित जानकारी देते हुए एसडीएम संदीप कुमार ने कहा कि यह कार्यक्रम युवाओं को केवल रोजगार नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता और नेतृत्व क्षमता भी प्रदान करेगा। बैठक में उपस्थित युवाओं और समिति सदस्यों ने अपने अनुभव और सुझाव भी साझा किए। साथ ही कार्यक्रम को जमीनी स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाने के लिए विभिन्न उपायों पर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed