फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   hut burn after fire

आग लगने से जराई में कुल्ला जलकर राख

Sat, 02 Apr 2016 12:49 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कठुअा
ब्यूूराे/अमर उजाला, कठुअा Updated Sat, 02 Apr 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
hut burn after fire
आग - फोटो : amar ujala

जिला मुख्यालय से कुछ दूर पड़ते गांव जराई में संदिग्ध परिस्थितियों में कुल्ले को आग लग गई। आग ने देखते ही देखते पूरे कुल्ले को अपनी चपेट में ले लिया और नकदी के साथ-साथ घरेलू सामान जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि मवेशी और परिजन घर से बाहर थे, नहीं तो हादसा अधिक भयावह हो सकता था। वहीं बाद में दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

विज्ञापन


कुल्ले के मालिक दलवीर अहमद ने बताया कि वह किसी काम से घर से बाहर था और उसकी पत्नी और बच्चे भी बाहर थे, लेकिन सुबह करीब साढे़ ग्यारह बजे उसे किसी ने बताया कि उसके कुल्ले में आग लग गई है। उसने दमकल विभाग को इस बारे में सूचित किया और अपने घर की ओर लौटा। उसने बताया कि कुल्ले में हजारों की नकदी और अन्य सामान भी था।
विज्ञापन


इसके साथ ही आग ने बच्चों की किताबें और अन्य सामान को अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों ने हालांकि आग पर काबू पाने की कोशिश की और सामान को बाहर भी निकालने की कोशिश की, लेकिन आग ने अपनी चपेट में पूरे कुल्ले को ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोग केवल फ्रिज और कुछ सामान को ही बचा पाए।करीब आधे घंटे बाद पहुंचे दमकल विभाग ने आगे पर काबू पाया और आग बुझाई लेकिन तब तक आग ने कुल्ले के अंदर रखे सामान को राख कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed