फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Hotwave in Kathua

Kathua News: भीषण गर्मी का सितम, अधिकतम तापमान 45.4 डिग्री

Sat, 14 Jun 2025 01:41 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Sat, 14 Jun 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Hotwave in Kathua
कठुआ में लू से बचने के लिए चेहरे को ढक कर जाते दोपहिया वाहन सवार।
कठुआ। पिछले चार दिनों से पारे में लगातार हो रही बढ़ोतरी से जिले में गर्मी का सितम जारी है। भीषण गर्मी का आलम यह है कि दोपहर के समय सड़के, चौक-चौराहे और बाजार जैसे स्थान जहां दिनभर लोगों की रौनक बनी रहती थी, वह वीरान दिखाई दिया। हालांकि पहाड़ी इलाके में हुई बारिश और शाम के समय चली हवाओं ने लोगों को थोड़ी राहत प्रदान की है।
विज्ञापन


जिले में शुक्रवार को 45.4 अधिकतम तापमान दर्ज किया गया, जो मौसम का सबसे ज्यादा तापमान रिकाॅर्ड हुआ है। भीषण गर्मी के कारण सुबह 10 बजने के साथ लोग छांव तलाशते दिखाई दिए। वहीं, दोपहर होने के साथ सड़कों पर वीराना हो गया। गर्मी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इस दौरान सड़क पर कई जगह दिखाई देने वाले मवेशी भी नदारद रहे। भीषण गर्मी के कारण बाजार में भी सन्नाटा ही दिखा।
विज्ञापन


कारोबारी नरेश गुप्ता ने बताया कि पिछले चार दिनों से तापमान में हुई बढ़ोतरी के बाद से सुबह दुकान पर आना रस्म बन गया है जिसे निभाने के लिए दुकानदार बैठे हैं। क्योंकि इतनी गर्मी के कारण कारोबार घट गया है। वहीं, कपड़ा कारोबारी तरसेम गुप्ता ने भी भीषण गर्मी के व्यापार प्रभावित होने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed