{"_id":"60a80b2a8ebc3e14c4616a07","slug":"hospital-kathua-news-jmu235730821","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएमसी में अब कोविड वार्ड का चार बार राउंड लगा रही टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएमसी में अब कोविड वार्ड का चार बार राउंड लगा रही टीम
विज्ञापन
जीएमसी कठुआ में कोरोना संक्रमितों की लगातार हो रही मौतों और परिजनों के अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही बरतने के आरोपों के बाद जीएमसी प्रबंधन हरकत में आ गया है। अब कोरोना संक्रमितों की नियमित जांच प्रक्रिया को बढ़ा दिया गया है। जीएमसी प्रशासन की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार मेडिसिन के विभागाध्यक्ष के नेतृत्व में विभिन्न विभागों की टीम नियमित मॉनटरिंग में जुटी हुई है, जो चौबीस घंटे में कोविड वार्ड का चार बार राउंड लगा रही है।
इसके अतिरिक्त सीनियर और जूनियर रेजीडेंट डॉक्टरों की उपलब्धता भी चौबीस घंटे सुनिश्चित की गई है। जीएमसी प्रशासन की ओर से बाकायदा फुटेज जारी की गई है, जिसमें मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष डॉ. बीएन बोगल ने कोविड वार्ड में मरीजों के स्वास्थ्य का जायजा लिया और जरूरी निर्देश भी जारी किए हैं। गौरतलब है कि जीएमसी में संक्रमितों की लगातार हो रही मौत और अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही बरतने के आरोप संबंधी खबर को शुक्रवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था।
अस्पताल में संक्रमितों के साथ दो से तीन तीमारदारों का पहुंचना सही नहीं : डीसी
उधर, जिला प्रशासन ने भी लोगों से अपील की है कि संक्रमितों की देखभाल के लिए अस्पताल में पहुंच रहे तीमारदारों की संख्या पर खुद नियंत्रण रखें। अन्यथा संक्रमण को फैलने से रोका जाना मुनासिब नहीं है। डीसी कठुआ राहुल यादव ने कहा कि जानकारी में आया है कि अस्पताल में उपचाराधीन संक्रमितों के साथ दो से तीन तीमारदार पहुंच रहे हैं, जो सही नहीं है। ऐसे में कोविड प्रोटोकाल का उल्लंघन भी हो रहा है और संक्रमण और अधिक फैलने और तीमारदारों के भी संक्रमित होने का खतरा बढ़ता जा रहा है।