फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Government should solve pending cases of employees

कर्मचारियों के लंबित मामलों को हल करे सरकार

विज्ञापन
Government should solve pending cases of employees
कठुआ स्थित कार्यालय में अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी करते जलशक्ति विभाग के कर्मचारी। संवाद - फोटो : KATHUA
कठुआ। जलशक्ति विभाग मे कार्यरत कर्मचारियों की सरकार की ओर से लगातार की जा रही अनदेखी के चलते पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग एंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन ने कड़ा रोष जताया है। कठुआ स्थित विभाग के कार्यालय के समक्ष अपनी लंबित मांगों को लेकर के एसोसिएशन के सदस्यों ने जोरदार नारेबाजी कर सरकार से उनकी मांगों को जल्द पूरा किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेम लाल दुबे ने कहा कि सरकार की लगातार कर्मचारियों की अनदेखी के कारण विभाग में सेवारत कर्मचारियों के साथ सेवानिवृत्त हो चुके कर्मचारी भी आहत हैं। इसी को लेकर उनकी एसोसिएशन ने पीएचई कर्मचारी कल्याण संघ जिला इकाई कठुआ के साथ कर्मचारियों के महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करने के लिए बैठक की गई है, ताकि कर्मचारियों की लंबित मांगों के साझा प्लेटफार्म तैयार किया जा सके। उन्होने कहा कि विभाग की सेवाओं को नियमित बनाए रखने के लिए कड़ी मेहनत करने वाले सभी प्रकार के दिहाड़ी मजदूरों का बकाया वेतन जारी करने, सभी दिहाड़ी मजदूरों को नियमित करने, न्यूनतम मजदूरी अधिनियम के अनुसार मजदूरी का समय पर भुगतान, के साथ विभाग के इंप्रेस्ड वर्करों की उपस्थिति के बायो मैट्रिक पोर्टल खोलने की मांग की जा रही है। वहीं, पिछले 18 वर्षों से विभाग में कार्यरत सभी संवर्गों के कर्मचारियों की डीपीसी बैठक न होने के कारण कर्मचारी प्रभावित हो रहे। जिससे कर्मचारी परेशान है। प्रेम लाल दुबे ने लंबित समयबद्ध पदोन्नति मामलों की मंजूरी, जीपीएफ मामले, एसआरओ 43 मामले, एसआरओ 59 और एसआरओ 149 के लाभार्थियों के उत्पीड़न को रोकने के लिए माननीय न्यायालय में पहले से ही रुके हुए मामले के खिलाफ आधिकारिक शक्ति का दुरुपयोग और उक्त एसआरओ के सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों के पेंशन मामलों को अंतिम वेतन प्रमाण पत्र के अनुसार जम्मू-कश्मीर सिविल सेवा विनियम वॉल्यूम के अनुसार निपटाने की मांग की। इस अवसर पर सुभाष चंद्र, राज सिंह, विशाल शर्मा, व्यास देव, स्वर्ण देव सिंह, अनंत सिंह, पुरुषोत्तम कुमार, प्रदीप कुमार, बिशम्बर दास आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed