{"_id":"67c204e5911566c99406992c","slug":"four-womens-swallow-posionus-substance-kathua-news-c-201-1-knt1006-117864-2025-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: संदिग्ध हाल में चार महिलाओं ने खाया जहरीला पदार्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: संदिग्ध हाल में चार महिलाओं ने खाया जहरीला पदार्थ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। जिले में अलग-अलग मामलों में चार महिलाओं ने संदिग्ध हाल में जहरीला पदार्थ खा लिया। जिन्हें जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया गया है। इनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जाती है। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पहली घटना हटली क्षेत्र के डोल खड्ड इलाके की है। यहां 35 वर्षीय महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया। महिला की बिगड़ती हालत को देखते हुए परिजनों ने उसे जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया। दूसरा मामला हीरानगर क्षेत्र के चकड़ा गांव का है, यहां 28 वर्षीय महिला ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। इसका जीएमसी कठुआ में उपचार चल रहा है। तीसरा मामला हीरानगर के ही बोबियां का है, यहां 23 वर्षीय महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया। वहीं, एक अन्य मामला राजबाग थाना क्षेत्र के लड़वाल में सामने आया। यहां 27 वर्षीय युवती ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिसे परिजन ने जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया है। संवाद