{"_id":"615ca9278ebc3e0ec56f4dfd","slug":"football-match-kathua-news-jmu245159915","type":"story","status":"publish","title_hn":"कठुआ प्रीमियर लीग का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कठुआ प्रीमियर लीग का आयोजन
विज्ञापन
शहर के स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित फुटबाल मैच के दौरान प्रतिभागी टीमों को प्रोत्साहित करते आय
- फोटो : KATHUA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। शहर में युवाओं के बीच फुटबॉल संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कराई जा रही कठुआ प्रीमियर लीग का आयोजन जारी है। शहर के स्पोर्ट्स स्टेडियम हॉल में होने वाले इस आयोजन के दूसरे दिन दो मुकाबले खेले गए।
इनमें पहला मुकाबला फुटबॉल क्लब कठुआ और सांबा के बीच खेला गया। जिसमें कठुआ की टीम ने 4-3 से जीत हासिल की। वहीं, दूसरा मुकाबला फुटबॉल क्लब जूनियर और संगवाली फुटबॉल क्लब सांबा के बीच खेला गया। इसमें संगवाली की टीम ने 3-1 से जीत हासिल की।
आयोजन कमेटी के प्रधान राजेंद्र सिंह भड़वाल ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं। जिनके बीच 50 मुकाबले खेले जाएंगे। इसमें विजेता टीम को 15 हजार रुपये नकद व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे कठुआ फुटबॉल क्लब जूनियर के प्रायोजक पंकज शर्मा ने आयोजक कमेटी के प्रयास को सराहते हुए कहा कि इस तरह के प्रयास से युवाओं में फुटबॉल और ज्यादा लोकप्रिय होगा।