{"_id":"63733bed145c2526111be165","slug":"fire-broke-out-in-bani-main-market-district-kathua-two-buildings-4-shops-burnt","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua: बनी के मुख्य बाजार में भड़की आग, दो इमारतें-4 दूकानें जलीं, कठुआ से भेजे गए फायर टेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua: बनी के मुख्य बाजार में भड़की आग, दो इमारतें-4 दूकानें जलीं, कठुआ से भेजे गए फायर टेंडर
Tue, 15 Nov 2022 12:43 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, कठुआ
अमर उजाला नेटवर्क, कठुआ
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Tue, 15 Nov 2022 12:43 PM IST
सार
बनी में मंगलवार को तड़के सुबह आग लगने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आग इतनी भयानक थी कि दो इमारतें और चार दुकानें जलकर राख हो गई हैं।
विज्ञापन
Fire Incident in Bani
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिला कठुआ की तहसील बनी में मंगलवार को तड़के सुबह आग लगने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आग इतनी भयानक थी कि दो इमारतें और चार दुकानें जलकर राख हो गई हैं। आग पर काबू पाने के लिए पुलिस, सीआरपीएफ और सेना के जवानों ने कड़ी मशक्कत की। गनीमत रही कि इस घटना में किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, कस्बे बनी के मुख्य बाजार में मंगलवार तड़के तीन-चार बजे कुछ लोगों ने इमारत से धुआं उठता दिखा। देखते ही देखते ही आग भड़क उठी और उसने पास की इमारत और दुकानों को भी कब्जे में ले लिया। स्थानीय लोगों, पुलिस, सीआरपीएफ और सेना के जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
सुबह दस बजे तक आग की रोकथाम के लिए प्रयास जारी रहे। इतना ही नहीं आग पर काबू पाने के लिए शहर कठुआ से फायर टेंडर भेजा गया। दोनों इमारतों में रह रहे लोगों ने किसी तहर बाहर निकल कर अपनी जान बचाई। आग से दो इमारतों और चार दुकानें जलकर राख हो गई है।
विज्ञापन
बसोहली: अनियंत्रित होकर बस पहाड़ से टकराई
बसोहली सननघाट सड़क पर लडा मोड़ के नजदीक सामने से आ रहे डंपर को साइड देते वक्त सवारियों से भरी मिनी बस का संतुलन बिगड़ गया और वह साथ लगती पहाड़ी से जा टकराई। बस के सहचालक को गंभीर चोटें आई हैं, जिसे प्राथमिक उपचार देने के बाद रेफर कर दिया गया है।
धार महानपुर से बसौली की तरफ जा रही मिनी बस में फंसे यात्रियों को स्थानीय लोगों ने बस की खिड़कियों से बाहर निकाला गया। धार झेंखर के सरपंच पवन सिंह ने बताया कि सड़क की हालत इतनी खराब है कि आए दिन यहां हादसे होते रहते हैं। बीते दिनों एडीसी बसोहली को इस खराब सड़क की दशा के बारे में अवगत करवाते हुए ज्ञापन भेंट किया गया था। अगर हफ्ते तक सड़क का काम शुरू नहीं हुआ तो ग्रामीण बसोहली-कठुआ सड़क को बंद कर देंगे और प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।