{"_id":"5e8cc06b8ebc3e6f945b60cd","slug":"fight-against-corona-virous-kathua-news-jmu2075032130","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में बूम स्प्रेयर से करवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में बूम स्प्रेयर से करवाई
विज्ञापन
जिला सचिवालय के पास एटीएम पर निसंक्रामक स्प्रे करती नगर परिषद की टीम।
- फोटो : KATHUA
कठुआ। नगर परिषद ने मंगलवार को शहर और ग्रामीण इलाकों में पंजाब से खरीदी 10 बूम स्प्रे मशीनों से निसंक्रामक का छिड़काव किया। मंगलवार को कठुआ शहर की मुख्य सड़कों, गलियों के साथ-साथ नगर परिषद की टीमों ने बुद्धि नगरोटा, जंगलोट, चनग्रां, कूकाचक आदि को सैनिटाइज किया।
नगर परिषद के अध्यक्ष नरेश शर्मा ने बताया कि कोरोना वायरस से लड़ने और इससे बचाव के लिए कई दिन से मुहिम जारी है। अब बड़े पैमाने पर इस मुहिम को अंजाम दिया जा रहा है, जिसे रूटीन में शामिल किया जाएगा। नगर परिषद ने साढ़े तीन-तीन लाख रुपये से 10 मशीनें पंजाब से खरीदी हैं। इनमें बूम स्प्रेयर के साथ-साथ अग्निशमन विभाग की ओर से इस्तेमाल की जाने वाली नई तकनीक की स्प्रे मशीनें भी शामिल हैं। मुख्य कार्यालयों के साथ-साथ शहर की गलियों और मोहल्लों को भी स्प्रे किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मशीन के साथ दो सौ फुट लंबी पाइप है, जिससे शहर की तंग गलियों में भी निसंक्रामक स्प्रे की मुहिम को अंजाम दिया जाएगा।
.............
लखनपुर में फायर टेंडर की मदद से करवाया छिड़काव
लखनपुर में बाहरी राज्यों से आवश्यक वस्तुओं के साथ मालवाहक वाहनों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। प्रशासन ने अग्निशमन विभाग के माध्यम से लखनपुर में टोल प्लाजा के आसपास निसंक्रामक स्प्रे करवाया। उधर, नगर कमेटी लखनपुर के पूर्व अध्यक्ष अरुण शर्मा ने सामाजिक कार्य को जारी रखते हुए धनौड़ गांव के वार्ड चार में जरूरतमंदों को राशन वितरित किया। उन्होंने लोगों से कोरोना से निपटने के लिए सरकार के निर्देश का पालन करने की अपील की है।