फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Farmers' strike continues even on the 11th day

11वें दिन भी किसानों का धरना जारी

विज्ञापन
Farmers' strike continues even on the 11th day
मढीन में धरने पर बैठे किसान। - फोटो : KATHUA
हीरानगर। मढीन में किसानों का धरना मंगलवार को 11वें दिन भी जारी रहा। मांगों पर अड़े किसानों ने कहा जब तक मांगे पूरी नहीं होती संघर्ष इसी तरह से चलता रहेगा। खराब हुई फसलों का मुआवजा और बिजली बिल माफ करने की मांग को लेकर किसानों की ओर से 2 अक्तूबर को तहसील कार्यालय के बाहर धरना शुरू किया गया था।
विज्ञापन

किसान नेता चौधरी शिवदेव सिंह ने कहा बैंक कर्ज में डूबे किसान सरकार से आर्थिक सहायता की उम्मीद लगाए बैठे हैं, लेकिन उन्हें सहायता देने की बजाय परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2013 और 2020 में खराब हुई फसलों का मुआवजा अभी तक किसानों को नहीं मिला है। यह मुआवजा सिर्फ फाइलों में ही बनाया गया है। दिल्ली में नए कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों के समर्थन में उन्होंने कहा सरकार ऐसे कानूनों को रद्द करे जो किसानों को स्वीकार नहीं है। अन्नदाता के प्रति सरकार का अड़ियल रवैया बेहद निंदनीय है। धरने पर मखनी बंदराल, भीकमचंद, रंजीत सिंह, तरसेम चंद, गौतम सिंह, नागरमल, सोहन सिंह, करण सिंह, राकेश शर्मा, रामेश्वर शर्मा, गणेश दास, अर्जुन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed