फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   exotic birds

Kathua News: बसोहली से छत्रगला के बीच 200 से ज्यादा विदेशी परिंदों ने डाला डेरा

Thu, 01 Jan 2026 12:35 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Thu, 01 Jan 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
exotic birds
अपलैंड बजर्ड
कठुआ। कठुआ जिले के बसोहली से छत्रगला टॉप तक के पहाड़ों का मौसम कई विदेशी परिंदों और जानवरों को रास आ रहा है। हिमाचल और चिनाब घाटी से सटे इस इलाके में हाल में 200 से अधिक विदेशी परिंदों और जानवरों की मौजूदगी से वन्यजीव प्रेमी खासे उत्साहित हैं।
विज्ञापन

बनी- बसोहली मार्ग के पास सियारा में पहली बार स्ट्रेटिड लॉफिंग थ्रश को कैमरे में कैद किया गया। जम्मू संभाग में एल्पाइन एक्सेंटर, स्नो पिजन, कोकलाज पिजेंट और चेस्टनेट क्राउंड लाफिंग थ्रश की मौजूदगी भी महसूस हो गई। बर्ड वॉचर समुदाय के अनुसार बनी, बसोहली और बिलावर के पहाड़ी क्षेत्रों में वन्यजीव की अच्छी मौजूदगी यहां के पर्यावरण के लिए भी सहायक है।
विज्ञापन

लोआंग, सरथल से लेकर छत्रगला टॉप के बीच बर्फबारी वाले और समुद्र तल से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों के विदेशी परिंदों की भरमार है। येला थ्रॉटिड मार्टिन सरथल में देखा गया। इसके अलावा हिमालयन फॉक्स भी सरथल में देखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

साइबेरियन वीजल के अलावा हॉग डियर भी इलाके में मौजूद हैं। उधर, एल्पाइन एक्सेंटर भी सरथल के पास देखा गया। बर्ड वॉचर के एक दल ने बनी के आसपास के इलाके में हिमालयन लंगूर के अलावा यूरेशियन कार्ग मार्टिन प्रजाति के परिंदे भी कैमरे में कैद किए। खास बात यह भी थी कि तिब्बत, चीन और लद्दाख के इलाके में पाया जाने वाले अपलैंड बजर्ड भी इस इलाके में मौजूद पाया गया। समुद्र तल से 3200 मीटर की ऊंचाई पर स्थित छत्रगला से लेकर सियारा तक कई ऐसी प्रजाति के परिंदे दिखाई दिए हैं जिनकी जम्मू-कश्मीर में मौजूदगी के पहले निशान नहीं थे। संवाद

अपलैंड बजर्ड

अपलैंड बजर्ड

अपलैंड बजर्ड

अपलैंड बजर्ड

अपलैंड बजर्ड

अपलैंड बजर्ड

अपलैंड बजर्ड

अपलैंड बजर्ड

अपलैंड बजर्ड

अपलैंड बजर्ड

अपलैंड बजर्ड

अपलैंड बजर्ड

अपलैंड बजर्ड

अपलैंड बजर्ड

अपलैंड बजर्ड

अपलैंड बजर्ड

अपलैंड बजर्ड

अपलैंड बजर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed