{"_id":"0801bdcecacac42022799cb52aa85f0c","slug":"eight-candidates-have-filed-nomination-papers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ प्रत्याशियों ने दाखिल किए नामांकन पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ प्रत्याशियों ने दाखिल किए नामांकन पत्र
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ
Updated Sun, 30 Nov 2014 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नामांकन दाखिला खुलने के चौथे दिन कठुआ विधानसभा क्षेत्र से चार उम्मीदवाराें ने नामांकन पत्र दाखिल कर दिए। वहीं बसोहली से दो, बिलावर और और हीरानगर से एक-एक उम्मीदवार सामने आया।
विज्ञापन
चौथे दिन बनी से किसी भी उम्मीदवार ने पर्चा नहीं भरा। इसके साथ ही शनिवार को कठुआ जिले में छह नामांकन पत्र जारी भी किए गए।
कठुआ विधानसभा क्षेत्र में शनिवार को भी सबसे ज्यादा गहमागहमी रही। कठुआ से पूर्व मंत्री रह चुके कांग्रेस के प्रत्याशी बाबू सिंह ने शनिवार को नामांकन पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन
इसी तरह से बहुजन मुक्ति पार्टी के प्रत्याशी कस्तुरी लाल ने भी पर्चा भरा। वहीं निर्दलीय उम्मीदवार नरेश कुमार शर्मा और सुदेश कुमार ने भी नामांकन पत्र दाखिल कर दिया।
विज्ञापन
उधर बसोहली से जम्मू-कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी के रोमेश चंद्र गुप्ता और निर्दलीय उम्मीदवार प्रवेज अहमद रजा ने नामांकन पत्र दाखिल किया।
बिलावर विधानसभा क्षेत्र से जम्मू कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी के प्रत्याशी रविंद्र सिंह ने नामांकन भरा। वहीं हीरागनगर से भी निर्दलीय उम्मीदवार बीएल कांडले ने पर्चा दाखिल किया।
शनिवार को बनी से किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन पत्र नहीं भरा। गौरतलब है कि इससे पूर्व बीते दिन विधायक चरणजीत सिंह और सोम राज मजोत्रा ने कठुआ से और लाल सिंह ने बसोहली से नामांकन पत्र दाखिल किए थे।
उधर कठुआ विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रतायाशी राजीव जसरोटिया सोमवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इसके लिए पार्टी और उनके समर्थकों ने पूरी तैयारी कर ली है।
पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जसरोटिया के नामांकन के दौरान पीएमओ में मंत्री डा. जितेंद्र सिंह और प्रसिद्ध अभिनेता विनोद खन्ना भी उपस्थित रहेंगे।