फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   E-rickshaw drivers raised the demand for safety

ई- रिक्शा चालकों ने सुरक्षा की उठाई मांग

विज्ञापन
E-rickshaw drivers raised the demand for safety
सुरक्षा मुहैया करवाने की मांग को लेकर कठुआ थाना के बाहर नारेबाजी करते ई-रिक्शा चालक। संवाद - फोटो : KATHUA
कठुआ। शहर में हाल के दिनों में ई-रिक्शा की संख्या में हुई बढ़ोतरी के बाद सवारियों के लिए ई-रिक्शा चालकों और आटो चालकों में आए दिन विवाद आम हो गया है। वीरवार को भी शहर के मुखर्जी चौक के पास इसी मसले को लेकर आटो चालक द्वारा ई-रिक्शा चालक की कथित पिटाई किए जाने के बाद ई- रिक्शा चालकों ने उन्हें सुरक्षा देने की मांग को लेकर नारेबाजी की और अपनी शिकायत कठुआ थाना में की है।
विज्ञापन

इस बारे में ई-रिक्शा चालक पंकज कुमार ने बताया कि रोज की तरह वह मुखर्जी चौक में सवारियों के इंतजार में मुखर्जी चौक के पास खड़ा था। इस दौरान एक महिला सवारी उसके ई-रिक्शा में कालीबड़ी जाने के लिए सवार हुई तो वहां खड़े आटो चालक ने उसे सवारी ले जाने से यह कहते हुए रोका कि वह उसके रूट की सवारियों को अपने ई-रिक्शा में नही बैठा सकता है। इस पर जब उसने कहा कि सवारी खुद अपनी मर्जी से ई-रिक्शा में बैठी है अगर उसने आटो से जाना है तो वह उसे अपने साथ ले जाए। इतना सुनने के बाद आटो चालक उस पर भड़क गया और मारपीट पर उतर आया। इस मौके पर संदीप सिंह ने कहा कि ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार की रोजी-रोटी के लिए संघर्ष करने वाले उनके लोगों के साथ रोज होने वाली मारपीट की घटनाएं आम हो गई। एक तरफ सरकार ई-वाहनों को बढ़ावा दे रही है। वहीं वह लोग शहर में इसे लोकप्रिय बनाने के लिए प्रयास कर रहे हैं। लेकिन इससे पैदा हुई व्यापारिक प्रतियोगिता को आटो चालक बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं और रोज उनके साथ अभद्रता करने पर उतर आते है। आज उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस से की है। इसके साथ ही वह प्रशासन से अपील करते हैं कि उनकी सुरक्षा के मद्देनजर कोई कदम उठाया जाए। इस मौके पर नितिन वर्मा, सचिन कुमार, शिवनारायण, बलवंत राज, सोहन लाल, कृष्ण चंद, तिलक राज, नरेंद्र सिंह आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed