फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   drown

नहर में डूबने से राजोरी के युवक की मौत

विज्ञापन
drown
लखनपुर स्थित नहर में शुक्रवार को एक 19 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई है, जिसकी पहचान राहत अली पुत्र जाकिर हुसैन निवासी पुंछ के रूप में हुई है। मृतक अपने भाई के साथ राजौरी से बस लेकर लखनपुर में बाहरी राज्यों से आए मजदूरों को लेने के लिए आया हुआ था। गर्मी ज्यादा होने के कारण वह नहर में नहाने चला गया, जहां डूब गया। घटना की सूचना उसके भाई ने लखनपुर पुलिस को दी। जिसके बाद थाना प्रभारी सुमित शर्मा ने नहर का पानी बंद करवा कर पुलिसकर्मियों की सहायता से शव को तलाश किया और पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी कठुआ में पहुंचाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed