फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Drinking water supply stopped in Kandharanu for one month

Kathua News: कंधारनू में एक माह से पेयजल आपूर्ति ठप

Sat, 23 Aug 2025 01:27 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Sat, 23 Aug 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Drinking water supply stopped in Kandharanu for one month
रामकोट। तहसील रामकोट की पंचायत कंधारनू में बरसात के मौसम में भी लोग पेयजल समस्या से जूझने को मजबूर हैं। यहां एक माह से पेयजल आपूर्ति ठप पड़ी है, जिसे ठीक होने अभी समय लग सकता है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी बोध राज, कमल कुमार, रवि पाल, सेवानिवृत्त रेंज अधिकारी रमेश कुमार, अनिल शर्मा, नरेश कुमार आदि ने बताया कि पिछले करीब एक महीने से पानी की आपूर्ति संबंधित विभाग द्वारा नहीं दिए जाने से जरूरत के लिए पानी की कमी से मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के मौसम में घर की जरूरत के लिए सिर पर ढोकर प्राकृतिक स्रोतों से पानी लाने को मजबूर हैं। लोगों ने इसके प्रति कड़ा रोष व्यक्त किया है और जल शक्ति विभाग को इस तरफ संज्ञान लेने की मांग की है और जल्द पानी की आपूर्ति बहाल की जाए। इस संबंध में जल शक्ति विभाग बिलावर के सहायक कार्यकारी अभियंता बिलावर शिव दर्शन ने बताया कि बीते दिनों बाढ़ से तलैन नाले में पाइपलाइनों का पूरा ढांचा क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण क्षेत्र की आपूर्ति बंद पड़ी है। उसकी मरम्मत का कार्य ज्यादा होने के चलते अभी करीब एक सप्ताह तक जलापूर्ति बंद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed