{"_id":"610d88398ebc3ec20131edcc","slug":"drinking-water-problem-kathua-news-jmu2410409154","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल सप्लाई ठप होने से लूडेरा के लोग हुए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल सप्लाई ठप होने से लूडेरा के लोग हुए परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामकोट। उज्जपुल लूडेरा गांव में 15 दिनों से पेयजल सप्लाई न होने के कारण स्थानीय लोगों को भारी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। स्थानीय पंच शकूम अख्तर ने बताया कि जल शक्ति विभाग की ओर से गांव में हर तीसरे दिन पेयजल सप्लाई दी जाती थी, जो 15 दिनों से बंद पड़ी है।
अब्दुल लतीफ ने बताया कि पेयजल सप्लाई प्रभावित होने के कारण स्थानीय लोगों को एक किलोमीटर पैदल जाकर द्रमणि के प्राकृतिक जल स्रोतों से पानी ढोना पड़ रहा है। चरणदास ने कहा कि इस विषय में कई बार विभाग को अवगत करा चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा।
लियाकत अली ने बताया कि उज्ज दरिया में वरदात के पास डगवेल से गांव की सप्लाई की जाती है, जो कई दिनों से बंद है। इससे गांव के करीब 2500 लोगों को परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। लोगों ने जल शक्ति विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द पेयजल की समस्या का समाधान किया जाए।