{"_id":"6ab5862c5cae987e3e048823","slug":"doda-match-win-kathua-news-c-10-jmu1064-1021403-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: रोमांचक मुकाबले में डोडा ने कठुआ को चार अंको से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: रोमांचक मुकाबले में डोडा ने कठुआ को चार अंको से हराया
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
राजोरी। मिनी स्टेडियम स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में इंटर डिस्ट्रिक्ट डिवीजन लेवल अंडर-14 बॉयज खो-खो टूर्नामेंट 2026 का वीरवार को आगाज हुआ। प्रतियोगिता में जम्मू संभाग के विभिन्न जिलों से पहुंचे युवा खिलाड़ियों ने भाग लिया और खेल कौशल, गति, फुर्ती तथा टीम भावना का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता का आयोजन लीग-कम-नॉकआउट आधार पर किया जा रहा है, जिससे उभरते हुए खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धात्मक माहौल में अपनी प्रतिभा दिखाने और बेहतर खेल अनुभव हासिल करने का अवसर मिल रहा है।
प्रतियोगिता के दौरान कोर्ट नंबर एक पर पुंछ ने सांबा को एक अंक से हराया। वहीं राजोरी ने रियासी को एक पारी और 8 अंकों से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की। एक अन्य रोमांचक मुकाबले में सांबा ने रामबन को एक पारी और 4 अंकों से हराया।
विज्ञापन
कोर्ट नंबर दो पर जम्मू ने उधमपुर को 14 अंकों से शिकस्त दी। डोडा ने कठुआ पर 4 अंकों से जीत हासिल की, जबकि उधमपुर ने वापसी करते हुए किश्तवाड़ को 8 अंकों से पराजित किया।
प्रतियोगिता के मुकाबले एडीसी रवि कुमार सिहाग, मुख्य शिक्षा अधिकारी मोहम्मद हाफिज तथा प्रिंसिपल गवर्नमेंट बॉयज मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल मोहम्मद मुस्लिम वानी की मौजूदगी में खेले गए। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके अनुशासन, खेल भावना और उत्साह की सराहना की। डीवाईएसएसओ वली मोहम्मद प्रतियोगिता आयोजन की निगरानी कर रहे हैं।