फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Dharna against opening of liquor shop ends

Kathua News: शराब की दुकान खोलने के विरोध में धरना समाप्त

Wed, 23 Apr 2025 12:49 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Wed, 23 Apr 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Dharna against opening of liquor shop ends
शहर के सरस्वती विहार में शराब की दुकान को लेकर नई कमेटी का किया गया गठन। संवाद - फोटो : kathua
- समस्याओं के निदान और सामाजिक विकास के लिए बनाई कमेटी
विज्ञापन

कठुआ। कठुआ। कठुआ के वार्ड 16 स्थित सरस्वती विहार कॉलोनी में प्रस्तावित शराब की दुकान खोलने के निर्णय को वापस ले लिया गया है। आबकारी आयुक्त से मिले आश्वासन के बाद पिछले तीन दिनों से चल रहा स्थानीय लोगों का धरना मंगलवार को समाप्त हो गया।
मंगलवार को स्थानीय लोगों ने इस मामले में विधायक डॉ. भारत भूषण के प्रयास की सराहना की। साथ ही भविष्य में कॉलोनी के विकास और वहां किसी भी तरह की बुराई को रोकने के लिए सरस्वती विहार वेलफेयर कमेटी की घोषणा की। इसमें नरेंद्र सिंह जसरोटिया को कमेटी के चेयरमैन और बाबूराम शर्मा को अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

कॉलोनी के विकास एवं समस्याओं का समाधान कराने के उद्देश्य से बनाई गई 21 सदस्यीय कमेटी के बारे में जसरोटिया ने बताया कि शराब की दुकान खोले जाने के मामले से संगठित हुए कॉलोनी के लोगों ने अब भविष्य में अपनी समस्याओं का समाधान करने के लिए कमेटी बनाने पर सहमति जताई। इसके बाद सभी की राय से एक गैर राजनैतिक कमेटी का गठन किया गया। इसमें रमेश सिंह गहलोत को महासचिव, हरि सिंह और पवन कुमार को मीडिया प्रभारी, डॉ मोहिंदर लाल, सुरेश कुमार, जगदीश सिंह, मोहन सिंह चौधरी को सचिव, राकेश कुमार को कोषाध्यक्ष, रणजीत सिंह को प्रसार सचिव, बलवान सिंह और सुमनेश सिंह को वरिष्ठ सलाहकार, अभिषेक चौधरी को कनिष्ठ सलाहकार के साथ सुखराज, महेंद्र सिंह, कुलदीप सिंह, ओमप्रकाश, चुन्नीलाल, सुरेंद्र सिंह, शमशेर सिंह, विजय सिंह को सदस्य बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, बाबू राम शर्मा ने कहा कि उनकी कमेटी शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार से जुड़े मसलों पर काम करेगी। कमेटी का उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों को की सहायता व मार्गदर्शन करना होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed