फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Devotees thronged to seek the blessings of Guru Ravidas

गुरू रविदास का आशीर्वाद लेने उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

विज्ञापन
Devotees thronged to seek the blessings of Guru Ravidas
शोभायात्रा में शामिल महिला संगत। संवाद - फोटो : KATHUA
कठुआ। गुरु रविदास की 645वीं जयंती समारोह के उपलक्ष्य पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में अनुयायियों और गणमान्य नागरिकों ने भाग लेकर गुरु का आशीर्वाद प्राप्त किया। श्री गुरु रविदास सभा कठुआ की ओर से आयोजित शोभा यात्रा को महंत गुरदीप गिरी जी महाराज ने झंडी दिखाकर रवाना किया। बैंड बाजे के साथ निकाली गई शोभायात्रा में उपस्थित युवा श्रद्धालुओं की ओर से लगाए जा रहे जय घोष से पूरा शोभायात्रा मार्ग भक्ति में हो गया। वहीं, शोभायात्रा में शामिल महिला संगत की ओर से इस दौरान भजन कीर्तन करते हुए गुरु की महिमा का बखान किया। शोभायात्रा में प्रस्तुत झांकियां आम लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी रही।
विज्ञापन

शहर के वार्ड नंबर 10 स्थित श्री रविदास मंदिर से शुरू हुई शोभा यात्रा जराई चौक, मुखर्जी चौक, पुराने गर्ल्स हाई सेकेंडरी चौक, शहीदी चौक, अंबेडकर ब्रिज से होते हुए रविदास मंदिर में संपन्न हुई। इस दौरान जगह-जगह स्टाल लगाकर भक्तों ने शोभा यात्रा का स्वागत किया और लोगों में प्रसाद वितरित किया।
विज्ञापन

शोभायात्रा के उपरांत मंदिर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान महंत गुरदीप गिरी जी महाराज ने उपस्थित श्रद्धालुओं को धर्म मार्ग का अनुसरण करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि धर्म का ज्ञान हमें गुरु के माध्यम से ही होता है। लिहाजा हम सभी को अपने जीवन में गुरु को धारण करना चाहिए। वहीं उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं को अपने बच्चों को बेहतर से बेहतर शिक्षा दिलाकर उन्हें आने वाली भविष्य के लिए मजबूत बनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान विशेष रुप से उपस्थित डीसी राहुल यादव ने अपने संबोधन में गुरु रविदास सभा के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि भारतीय पुरातन संस्कृति में गुरु का महत्व सबसे ज्यादा है क्योंकि वही हमें सही मार्ग दिखा सकते हैं। सभा के प्रयास से आने वाली पीढ़ी गुरु के दिखाए मार्ग से रूबरू होगी। जोकि उन्हें भविष्य में बेहतर इंसान बनने के लिए काफी मददगार होगी। कार्यक्रम के दौरान एसएसपी रमेश चंद्र कोतवाल, जिला विकास परिषद के उप चेयरमैन रघुनंदन सिंह बबलू, कठुआ नगर परिषद के प्रधान नरेश शर्मा, बसपा प्रदेश अध्यक्ष सोम राज मजोत्रा के अलावा श्री गुरु रविदास सभा के प्रधान व पूर्व विधायक ध्यानचंद, महासचिव विजय कुमार, उप प्रधान अंचल दास, कोषाध्यक्ष देवराज सोनी सहित तेजेंद्र अत्री, सुलक्षणा देवी, सीआर मुंडे, हरिदयाल, कुलदीप कुमार, रामलाल आदि उपस्थित रहे।

गुरु रविदास की जयंती के उपलक्ष्य में निकाली गई शोभायात्रा में उमड़े अनुयायी। संवाद

गुरु रविदास की जयंती के उपलक्ष्य में निकाली गई शोभायात्रा में उमड़े अनुयायी। संवाद- फोटो : KATHUA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed