{"_id":"624de90f8aa26051f3709278","slug":"devotees-seek-happiness-and-prosperity-after-seeing-skandmata-kathua-news-jmu257260991","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रद्धालुओं ने स्कंदमाता का दर्शन कर सुख समृद्धि मांगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रद्धालुओं ने स्कंदमाता का दर्शन कर सुख समृद्धि मांगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। नवरात्र के पांचवे दिन जिला के देवी मंदिरों में मां दुर्गा के स्कंदमाता स्वरूप की आराधना की गई। इस दौरान हजारों की संख्या में पहुंचे भक्तों ने माता के समक्ष अपने सिर झुका कर सुख समृद्धि की कामना की।
बुधवार को मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुअ पहुंचे। इस दौरान मंदिर की सुरक्षा की बागडोर संभालने में लगे पुलिस बल के जवानों और मंदिर के सेवादार भक्तों को कतार में दर्शन करवाने के लिए दिन भर मशक्कत करते रहे। वहीं, दूरदराज के क्षेत्रों में भी मंदिरों में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए लगाए जाने वाले लंगरों में भी दिन भर रौनक बनी रही।
मंदिरों में श्रद्धालुओं के आने का क्रम सुबह 4 बजे से शुरू हुआ तो, देर शाम तक लगातार जारी रहा। इस दौरान श्रद्धालुओं द्वारा किए जा रहे भजन कीर्तन व माता रानी के जयघोष से मंदिरों का माहौल भक्तिमय में बना रहा। मंदिरों में पूरे परिवार के साथ माता का दर्शन करने आए लोगों ने इस दौरान देवी मंदिरों के आसपास लगने वाले मेले का भी जमकर लुत्फ लिया। कठुआ से जसरोटा स्थित काली माता के दरबार में परिवार सहित पहुंचे भक्त अमित शर्मा ने बताया कि विगत दो वर्ष से कोरोना के कारण मंदिरों में इस तरह की रौनक नहीं देखने को मिल रही थी। इस बार श्रद्धालुओं की बढ़ी संख्या और मंदिर परिसर में लगे मेले के कारण नवरात्र का यह मौका पर्व की तरह दिख रहा है। जसरोटा स्थित काली माता मंदिर, बिलावर स्थित माता बाला सुंदरी मंदिर, सुकराला माता मंदिर के साथ-साथ बनी के जोड़या माता मंदिर व दौलेया माता मंदिर में सबसे ज्यादा श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। बड़ी संख्या में आए भक्तों को देखकर मंदिरों में लंगर की सेवा देने वालों में भी खासा उत्साह देखा गया।